back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुजफ्फरपुर का सदर अस्पताल इलाज के लिए कम, फर्जीवाड़ा और घोटालों को लेकर ज्यादा रहता है सुर्खियों में 

मुजफ्फरपुर,08 जून (हि.स.)। अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाला सदर अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते दिनों बड़े पैमाने पर एंटीजन किट फर्जीवाड़ा में अस्पताल के कई कर्मी गिरफ्तार हुए थे,वहीं अब कोरोना को लेकर किये गए विभिन्न पदों पर बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है । अस्पताल के एक कर्मी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग में बहाली के नाम पर पैसे का खेल सामने आया है। पूरे मामले लेकर इसकी शिकायत मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार से की गई है ।जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने डीडीसी सुनील कुमार झा के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया है।जिसके बाद मंगलवार को डीडीसी सुनील कुमार झा और एसडीएम पूर्वी डॉ.कुंदन कुमार के नेतृत्व में जांच दल सदर अस्पताल पहुंचा जिसके बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि इस दौरान कोई वरीय अधिकारी सदर अस्पताल में मौजूद नहीं था जिस वजह से ज्यादा देर तक जांच करने आये अधिकारियों ने समय नही दिया सीएस ऑफिस के प्रधान लिपिक को बहाली की सम्पूर्ण फाइनल सौंपने का निर्देश देकर निकल गए । इस दौरान डीडीसी सुनील कुमार झा ने बताया कि नियुक्ति में लगातार शिकायतों को लेकर जांच करने आए थे लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं मिला है जांच की जाएगी और उसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।नजराना का कथित तौर पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।वही डीडीसी ने कहा कि डीएम के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच टीम का गठन किया गया है जिसकी जबाबदेही हमे सौंपी गई है। एसडीएम पूर्वी कुंदन कुमार ने कहा कि एंटीजेन किट घोटाला और बहाली प्रक्रिया दोनों मामलों में जांच की जा रही है अगर कहीं पर भी कोई गड़बड़ी पाई गई है तो कार्यवाई होगी । अभी एंटीजेन किट वाले मामले का लगभग फाइनल रिपोर्ट सबमिट होने वाला होगा । वही इस बहाली प्रकरण में भी गहन जांच शुरू कर दिया गया है, दोषियों को बख्शा नही जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵