back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape and Murder Case: शिक्षक दिवस पर मृतका की मां ने पत्र लिखकर की मार्मिक अपील

मृतका की मां ने पत्र के माध्यम से कॉलेज के शिक्षकों से रेप व मर्डर मामले से जुड़ी जानकारियां सामने लाने का अनुरोध किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप व हत्या मामले (Kolkata Rape-Murder Case) में मृतका की मां ने शिक्षक दिवस पर एक भावुक पत्र लिखा है। मृतका की मां ने पत्र के माध्यम से कॉलेज के शिक्षकों से रेप व मर्डर मामले से जुड़ी जानकारियां सामने लाने का अनुरोध किया है।

abaebefef978b256e8748f36d0e9f469-113118377.webp

‘शिक्षकों की मदद से मेरी बेटी अपना सपना पूरा कर सकी’

अपने पत्र में पीड़िता की मां ने लिखा”मैं गरीब मृतका की मां हूं। आज शिक्षक दिवस पर मैं अपनी बेटी की ओर से सभी शिक्षकों को नमन करती हूं। मेरी बेटी का बचपन से ही सपना था कि वो डॉक्टर बने और हम उसके माता-पिता के रूप में उसके साथ खड़े थे। उसने बहुत मेहनत की, लेकिन मेरा मानना है कि यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि उसको आप जैसे शिक्षकों का साथ मिला। जिसकी वजह से वो डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकी”

पत्र में उन्होंने घटना के दिन का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि “उस दिन जब वो घर से बाहर गई थी, तब भी उसने अस्पताल में कई मरीजों की सेवा की, लेकिन ड्यूटी के दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और उसके सपनों का गला घोंट दिया। इस जघन्य घटना के बाद भी अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों के द्वारा सभी सबूत मिटाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी।”

अच्छे लोगों की चुप्पी अपारधियों को देती है बढ़ावा

इस दौरान पीड़िता की मां ने शिक्षकों और डॉक्टरों से जानकारी साझा करने की अपील की। अपने लिखे पत्र में पीड़िता की मां ने लिखा “एक कर्तव्य, एक बेटी की सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ से हताश होकर अपील कर रही हूं कि अगर आपके पास कोई जानकारी है तो उसे कृपया सामने लाएं। क्योंकि मेरा मानना है कि अच्छे लोगों की चुप्पी अपराधियों को बढ़ावा देती है। अपनी बेटी के लिए न्याय के आंदोलन का समर्थन करके और शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को सम्मानित करके मैं अपनी बेटी के लिए न्या की उम्मीद करती हूं।”

महिला डॉक्टर की रेप के बाद कर दी गई थी हत्या

बता दें कि, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की रेप कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय रॉय उसी बिल्डिंग में सो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

गिरफ्तारी के बाद संजय रॉय ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। संजय रॉय ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे फोर्थ बटालियन गया और वहां पर सो गया। 10 अगस्त की सुबह वो जब उठा तो उसने फिर शराब पी और वापस सो गया। फिलहाल इस मामले की जांच CBI के द्वारा की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

161 दिन बाद कोलकाता की निर्भया को मिला इंसाफ, 9 अगस्त को वारदात, 20 जनवरी को उम्रकैद, जानें घटना की टाइमलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/ कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में हुई PG ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर की घटना ने पूरे देश को...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵