back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“कान पकड़कर करायेंगे जातीय जनगणना”, फिर पुराने अंदाज में दिखे लालू प्रसाद यादव

गुरुवार को RJD के प्रदेश कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 50वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के दिग्गज राजनेता व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। गंभीर से गंभीर बात को मजाकिया अंदाज में कह देना, लोगों को हंसाकर उन्हें सोचने पर मजबूर करना ये लालू प्रसाद यादव की कला है। गुरुवार को भी उनका वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जातीय जनगणना पर कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना कान पकड़कर करवाएंगे।

कान पकड़कर करवाएंगे जातीय जनगणना

दरअसल गुरुवार को RJD के प्रदेश कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 50वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा विषय पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि “देश स्तर पर जातीय जनगणना कान पकड़कर करवाएंगे। जो पुरखों को भूलता है वो 20 साल तक झूलता है। जगदेव बाबू को तब सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट रहेंगे।”

जदयू की कथनी और करनी में फर्क- तेजस्वी

वहीं जदेव बाबू की पुण्यतिथि के मौके पर तेजस्वी यादव भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते नजर आए। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू कहा करते थे कि पहली पीढञी गोली खाएगी और दूसरी पीढ़ी जाग जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। आज संविधान और आरक्षण को खत्म करने की साजिश चल रही है। हमें अपने हक के लिए मिलकर आगे भड़ाने की लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जदयू पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जदयू की कथनी और करनी में फर्क है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहे लालू प्रसाद यादव

बता दें कि, लालू प्रसाद यादव हाजिर जवाब होने के साथ-साथ एक तेज रर्रार नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। वो बड़े से बड़े गंभीर मसलों को मसखरे अंदाज में रखने के लिए जाने जाते हैं। इनके बोलने की शैली इतनी हाजिरजवाबी होती है कि लोग हंसते भी हैं और सोचने के लिए मजबूर भी हो जाते हैं। राजनीति के महारथी लालू यादव फिलहाल किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। वो 76 साल के हो चुके हैं। वो अब खास मौकों पर ही मीडिया और लोगों के सामने आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश कुमार की कुर्सी पर चिराग पासवान की होगी ताजपोशी? कार्यकर्ताओँ ने की CM बनाने की मांग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। इस हलचल का कारण नीतीश कुमार का वह फैंसला है जो...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵