नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक हाई कोर्ट में एक पत्नी के अपने पति से एलिमनी मांगने पर कोर्ट की जज ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर वो खर्च करना चाहती है तो खुद कमाए और खर्च करे। कोर्ट की कार्यवाही का एक वीडियो व्यापक स्तर पर वायरल हो रहा है। वो अपने पूर्व पति से ₹6,16,300 रुपये की डिमांड कर रही है। कोर्ट ने इस आर्ग्युमेंट को रद्द करते हुए कहा कि कोई इतनी बड़ी रकम कैसे खर्च कर सकता है?
महिला के वकील ने गिनाए उसके खर्च
कोर्ट में महिला का वकील कहता है कि उसे अपना घुटनों का इलाज कराने के लिए प्रति महीना ₹4 से 5 लाख रुपये चाहिए होते हैं। इससे उसकी दवाइयां आती हैं, फिजियोथेरेपी होती है और अन्य खर्चे निकलते हैं। इसके अलावा महिला ने चूड़ियों, चप्पलों, घड़ियों और अपनी आधारभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए ₹50,000 प्रति माह और अलग से ₹60,000 प्रति माह की जरूरत है।
कोर्ट को पता है कि व्यक्ति को क्या चाहिए होता है: जज
महिला के वकील ने यह भी कहा कि महिला का पति ब्रांडेड कपड़े पहनता है। जिसमें एक केलविन क्लाइन की टी शर्ट की कीमत ₹10000 होती है। जबकि महिला पुराने कपड़े पहनती है। जज ने कहा कि कोर्ट को ना बताएं कि एक व्यक्ति को क्या चाहिए होता है। 6,16,300 रुपये प्रति महीना क्या कोई इतना खर्च करता है ?
खुद कमाओ और खर्च करो
जज ने कहा कि अगर वो इतना खर्च करना चाहती है तो खुद से कमाकर खर्च करे। उन्होंने कहा कि महिला की मांग अनुचित है। आपके पास जिम्मेदारी नहीं है, बच्चों की केयर नहीं करनी है तो ये एलिमनी पति के लिए सजा नहीं होनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब तक इसे 2 मिलियन बार देखा जा चुका है।




