back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai Weather Rain Update: मुंबई में आफत बनी बारिश, सड़कों पर जलसैलाब; विक्रोली में स्लैब गिरने से दो की मौत

Mumbai Weather Rain Update: मुंबई में झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लोकिन यह बारिश अपने साथ कई मुश्किलें भी लेकर आई है। विक्रोली में मुसलाधार बारिश से स्लैब गिरने से दो की मौत हो गई...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रहीं है। झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लोकिन यह बारिश अपने साथ कई मुश्किलें भी साथ लाई है। एक तरफ जाहां बरिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी एक बीच मुंबई के विक्रोली पश्चिम से एक और दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां टाटा पावर हाउस के एक साइट के पास कैलास बिजनेस पार्क में स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

बाप बेटे पर गिरा निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा

दराअसल, मुंबई के विक्रोली में टाटा पावर हाउस के एक साइट के पास कैलास बिजनेस पार्क में बीती रात एक 10 साल का लड़का अपने सिक्योरिटी गार्ड पिता को खाना देने के लिए गया था। जहां पर मुसलाधार बारिश होने के कारण बच्चा पिता के साथ ही रुक गया। इस दौरान निर्माणाधीन इमारत (G+5) का एक हिस्सा दोनों बाप बेटे पर गिर गया। जिसके बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेश रेड्डी (38) और रोहित रेड्डी (10) के रूप में हुई है।

बारिश की वजह से काफी परेशानी में मुंबई के लोग

इसके साथ भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पड़ोसी पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसके कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। मुंबई में लोगों को इस बारिश की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई।

सोमवार को भी बारिश की चेतावनी जारी

भारत मौसम विभाग मुंबई केंद्र ने सोमवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक अगले तीन से चार घंटों के दौरान मुंबई सहित रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, औरंगाबाद, अहमदनगर, बीड, उस्मानाबाद और लातूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵