back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai News: Mumbai के पवई में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और BMC टीम हुआ पथराव, कई कर्मचारी घायल

Mumbai Stone pelting: मुंबई के पवई इलाके से पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घयाल होने की खबर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के पवई इलाके से पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घयाल होने की खबर है। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में तब हुई जब मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारी इस इलाके का अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां के लोगों ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अतिक्रमणकारियों को पुलिस पर पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है।

पवई इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात

पथराव की इस घटना के बाद पवई इलाके में प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। पथराव की घटना पवई के भीमनगर इलाके में हुई है। यहां बड़ी संख्या में झुग्गी, झोपड़ी बना कर लोग रहते है। इसी जगह पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर पथराव की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी ट्रैफिक एडवायजरी, जानिए कहां और कब तक रहेगा ट्रैफिक का असर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Narendra Modi और Emmanuel Macron आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। दोनों नेताओं की यात्रा को लेकर शहर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...