back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महायुति जल्द करेगी मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP गृह और वित्त विभाग को रखेगी अपने पास, शिंदे की बढ़ी मुश्किल

महायुति 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी गृह और वित्त विभाग को अपने पास रखेगी। अगर ऐसा होता है तो इससे एकनाथ शिंदे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए 19 दिन हो गए हैं, लेकिन महायुति अभी तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पाई है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने भी 5 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार महायुति सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि शिवसेना के मुखिया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दिल्ली आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने 11 दिसंबर 2024 को दिल्ली में राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। देवेंद्र फडणवीस ने आज 12 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

BJP गृह विभाग और राजस्व विभाग को अपने पास रखेगी: सूत्र 

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शिवसेना को गृह विभाग नहीं देगा और न ही वे राजस्व विभाग को शिव सेना को सौपेंगे। जानकारी के अनुसार बीजेपी इन दोनों विभागों को अपने पास रखेगा। महायुति गठबंधन में तीन दल BJP, शिवसेना और NCP के होने जी वजह से मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर बातचीत में देरी हो रही है। हालांकि 14 दिसंबर 2024 को महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय का कार्यभार सौपने से इनकार कर दिया है।

महायुति सरकार में BJP के 21 से 22 मंत्री बन सकते हैं: सूत्र

बताना चाहेंगे कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे इससे पहले करीब ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे थे। देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की सरकार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के साथ साथ गृहमंत्री का पद भी संभाला था। अब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना बीजेपी से गृह मंत्रालय की मांग कर रही है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शिवसेना को महाराष्ट्र का शहरी विकास मंत्रालय सौंप सकती है। महायुति सरकार में बीजेपी के 21 से 22 मंत्री बन सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री समेत अधिक से अधिक 43 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व 4-5 मंत्री पद खाली रख सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और दिवंगत अजित पवार...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵