back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान निधि लागू की

अरविंद केजरीवाल ने आज महिला सम्मान निधि को लागू करने की घोषणा कर दी जिसमें महिलाओं के हर महीने 1-1 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर AAP चुनाव जीतती है तो यह राशि 2100 रुपये तक बढ़ जाएगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली की सियासत से बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज महिला सम्मान निधि को लागू करने की घोषणा कर दी। इस योजना में महिलाओं के हर महीने 1-1 हजार रुपये मिलेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती है तो यह राशि बढ़कर 2100 रुपये कर दी जाएगी। हाल ही में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कोंडली में एक ऑटो ड्राइवर घर पहुंचे थे जहां से उन्होंने ऑटो वालों के लिए भी कई अहम ऐलान किए हैं।

चुनाव में जीत के बाद बढ़ जाएगी राशि- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी मिल गई। इसके बाद सार्वजनिक मंच से अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि इस योजना के तहत दिल्ली की नागरिक महिला जिनकी उम्र 18 साल के ऊपर है उन्हें हर महीने 1-1 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है तो यह राशि 2100 रुपये हो जाएगी। इस योजना की घोषणा 4 मार्च को की गई थी। 

हाल ही में ऑटोवालों को भी दी सौगात

हाल ही में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कोंडली इलाके में एक ऑटोवाले के घर खाना खाने पहुंचे थे जहां से उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने ऑटोवालों के लिए 10-10 लाख रुपये के इंश्योरेंस देने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने ऑटोवालों की बेटी की शादी में 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। न सिर्फ इतना बल्कि पूछो ऐप की मांग कर रहे ऑटोवालों की मांग को भी दिल्ली सरकार ने इसे मंजूर कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...