back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tunnel Collapses: तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग ढहने से 50 से ज्यादा मजदूरों फंसे

22 फरवरी को तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम बांध के पीछे स्थित निर्माणाधीन SLBC सुरंग परियोजना के एक हिस्से की छत अचानक ढह गई। घटना के दौरान साइट पर कुल 50 कर्मचारी मौजूद थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 22 फरवरी को तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम बांध के पीछे स्थित निर्माणाधीन SLBC सुरंग परियोजना के एक हिस्से की छत अचानक ढह गई। घटना के दौरान साइट पर कुल 50 कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, छत का करीब तीन मीटर लंबा हिस्सा काम करते समय ढह गया, जिसके कारण 10 से अधिक मजदूरों के फंसने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद, सुरक्षा कर्मियों और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिए। पुलिस को सुबह करीब 10 बजे ढहने की सूचना मिली और तुरंत जिला कलेक्टर, एसपी, अग्निशमन विभाग, हाइड्रा एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। इस बीच, कंपनी ने जांच के लिए एक टीम भेज दी है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता चल सके।

BRS नेता केटी रामा राव ने इस घटना पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ठेकेदारों के साथ मिलीभगत और कमीशन के चक्कर में गुणवत्ता मानकों की उपेक्षा की गई है। उनका मानना है कि ऐसी घटनाओं का दोहराव इसी वजह से हो रहा है, जब निरीक्षण और सुरक्षा मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किया जाता।यह हादसा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के महत्व पर एक बार फिर से सवाल उठाता है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, और अधिकारियों द्वारा पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तेलंगाना निकाय चुनाव में वोट नहीं मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार ने हार के बाद वापस मांगे प्रेशर कुकर-पैसे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वरावपेट नगर पालिका में निकाय चुनाव के दौरान अजीब मामला सामने आया है। वार्ड नंबर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...