back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20: जी-20 सम्मेलन के डिनर का ममता बनर्जी को भी निमंत्रण, शेख हसीना पर होगी सबकी नजर

G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित डीनर में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी आमंत्रण मिला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क/हि.स.। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए आयोजित डीनर में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी आमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस डीनर में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल होंगी।

बांग्लादेश की पीएम से मिलेंगी ममता

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक डीनर में ममता बनर्जी की मुलाकात शेख हसीना से होगी। डीनर नौ सितंबर को होना है। इसके अलावा 13 सितंबर को आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक होनी है। इसमें भी ममता को शामिल होना है। यहां विपक्षी नेताओं के साथ ममता की मुलाकात होगी। इसके पहले दिल्ली में हसीना संग ममता की बैठक पर भी निगाहें टिकी हैं।

ममता और शेख हसीना की मुलाकात पर नजर

वैसे, शेख हसीना के साथ ममता की मुलाकात का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। दोनों के बीच तालमेल इतना बेहतर है कि वे अलग से मुलाकात के लिए समय निकाल लेती हैं। अहम बात है कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी जल समझौता को लेकर लंबे समय से सहमति नहीं बन रही है। ऐसे में दोनों के बीच क्या कुछ बात होगी, उस पर निगाहें टिकी हुई हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵