back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे मौलाना साजिद, लखनऊ में दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर अब कानून ने शिकंजा कस दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर अब कानून ने शिकंजा कस दिया है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रवेश यादव और सौरभ यादव की शिकायत पर की है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उनके बयान के बाद पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। विरोध को देखते हुए यूपी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कहां दर्ज हुआ केस?

लखनऊ के विभूति खंड थाने में मौलाना साजिद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। डिंपल यादव के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे महिला गरिमा का अपमान बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

बांसुरी स्वराज ने अखिलेश यादव से पूछे सवाल

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस मुद्दे पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा,”पूरा विपक्ष खामोश क्यों है? डिंपल यादव की खुद की पार्टी भी चुप है। उनके पति अखिलेश यादव ने अभी तक कोई बयान क्यों नहीं दिया? क्या तुष्टिकरण की राजनीति महिला सांसद की गरिमा से बड़ी है? यह मामला सिर्फ एक राजनीतिक बयान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि महिला गरिमा और राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा बन चुका है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और राजनीतिक दल इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵