back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘रिश्ते नाते से बड़ी है पार्टी’ इशारे इशारे में किसे संदेश दे गई मायावती? BSP को कमजोर करने का लगाया आरोप

मायावती ने कहा कि मेरे लिए रिश्ते नाते से बड़ी है पार्टी, जो मेहनत करेंगा उसे ही जिम्मेदारी मिलेगी। इस पर रिश्ते आड़े नहीं आएंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती इन दिनों पार्टी को लेकर अच्छी खासी एक्टिव दिख रही हैं। अगर यूं कहें कि अगले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी में बड़े बदलाव कर रही हैं। मायावती ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस की जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आजकल जनहित के मुद्दों पर कम अपने-अपने स्वार्थ की राजनीति पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बसपा में जो मेहनत करेगा उसे ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें रिश्ते नाते कभी आडे़ नहीं आएंगे। मेरे लिए भाई बहन के रिश्ते से बड़ी पार्टी है। 

मेरे लिए भाई बहन के रिश्ते से बड़ी पार्टी है- मायावती

मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए भाई बहन के रिश्ते से बड़े बहुजन समाज के लोग हैं। जो पार्टी के हित में जी तोड़ मेहनत करेगा वह ही आगे बढ़ेगा और उसे ही जिम्मेदारी दी जाएगी। बता दें कि मायावती का यह इशारा संभवत अपने भतीजे आकाश आनंद की ओर हो सकता है। बसपा सुप्रीमों ने हाल ही में उन्हें सारे पदों से हटा दिया था जिसके अगले ही दिन उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया था। 

बसपा को कमजोर करने में जुटी जातिवादी पार्टियां

मायावती ने बिना नाम लिए चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां बहुजन समाज की इकलौती पार्टी बसपा को कमजोर करने में लगी हुई हैं। पहले भी जातिवादी मानसिकता ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को खत्म करने की कोशिश की लेकिन बाबा साहेब ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। इसके बाद कांशीराम ने भी उनके इरादों को फलने फूलने नहीं दिया। अब हम भी बहुजन समाज के हित में ऐसी जातिवादी पार्टियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। संभवत उनका यह इशारा चंद्रशेखर आजाद और स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर था।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...