back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में चलेगा यूपी मॉडल, कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें रहेंगी बंद, जानें क्‍या है सरकार की तैयारी?

कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए दिल्ली में भी मांस-मछली की दुकानों को बंद करने की तैयारी है। मंत्री कपिल मिश्रा ने मीट दुकानों को बंद करने की बात कही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मीट और मछली की दुकानों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में पहले ही 10 जुलाई से कांवड़ मार्गों पर मीट की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अब दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यहां मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली में मौजूद अधिकांश मीट की दुकानें गैरकानूनी हैं और कांवड़ यात्रा के दौरान इन्हें खुला नहीं रखा जा सकता। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक कांवड़ यात्रा के रूट का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन राजधानी के लगभग सभी इलाकों से कांवड़िये निकलते हैं, जिनकी संख्या इलाके के हिसाब से कहीं ज्‍यादा तो कहीं कम होती है।

पूरा महीना कमाई पर गहरा असर पड़ेगा

दुकानदारों के बीच चिंता और उलझन छाई हुई है। अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और पहले भी ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं हुआ था। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मीट की कई दुकानें हैं, जहां कच्चा और पका हुआ मीट उपलब्ध होता है। दुकानदारों का कहना है कि अगर सरकार से कोई नया आदेश आता है तो वे अपनी दुकानें बंद करने को मजबूर हो जाएंगे, जिससे उनकी महीने भर की आमदनी प्रभावित होगी।

गाजीपुर मीट मंडी भी हो सकती है बंद

दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गाजीपुर मीट मंडी, जो NCR की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है, यहां से न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे आसपास के शहरों में मांस की आपूर्ति होती है। वहीं, इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। हजारों कांवड़ यात्री इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, और मीट मंडी इसी हाईवे के बगल में स्थित है। ऐसे में मंडी के बंद होने से क्षेत्र में व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

‘मीट की दुकानें अवैध नहीं, नगर निगम के अधीन हैं’

दुकानदार इस संभावित कदम से खफा हैं और कहना हैं कि उनकी दुकानें अवैध नहीं हैं, बल्कि ये नगर निगम के अंतर्गत पूरी तरह से वैध हैं। इसके बावजूद, उन्हें सरकार की ओर से किसी भी समय दुकानें बंद कराने का खतरा बना हुआ महसूस होता है। अभी तक कोई आधिकारिक लिखित आदेश नहीं मिला है, लेकिन अनिश्चितता और भय की स्थिति बनी हुई है।

चेंबर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री का समर्थन

दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। चेंबर ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के प्रमुख ब्रजेश गोयल ने कहा कि 13 दिनों का व्यापारिक नुकसान सहन किया जा सकता है, लेकिन करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कांवड़ मार्ग के आसपास मांस की दुकानों को बंद रखना आवश्यक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵