back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में शर्मनाक हरकत, मोहम्मद शरीफ दूध में थूककर करता था सप्लाई, घर के CCTV में कैद हुई घटना

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूध वितरक द्वारा दूध में थूकने की घटना सामने आई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दूध सप्लायर द्वारा दूध में थूकने की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ है। यह पूरी घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने वीडियो देख लिया है और उसी के आधार पर पुलिस को लिखित शिकायत (तहरीर) सौंप दी गई है।

पहचान छुपाकर बांट रहा था दूध

जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति मोहम्मद शरीफ नाम का है, जो पहचान छुपाकर खुद को “पप्पू” बताता था और इलाके में दूध सप्लाई का काम करता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी यह हरकत कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह युवक दूध का डिब्बा लेकर घर के बाहर खड़ा है, ढक्कन खोलकर उसमें थूकता है, फिर उसे बंद कर संबंधित परिवार को सौंप देता है। फुटेज सामने आने के बाद परिवार के लोग भय और घबराहट में हैं। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने वीडियो देखने के बाद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस घटना को “थूक जिहाद” करार दिया है।

हिंदू संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि दूध एक ऐसा आहार है, जिसे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई सेवन करता है, लेकिन आरोपी ने इसे ही दूषित कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया है। उनके अनुसार, वायरल सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आरोपी पहले कुछ पढ़ता है और फिर दूध में फूंक मारने के साथ थूकता भी है। उन्होंने इसे आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने गोमती नगर थाने में आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नमाज के जवाब में हनुमान चालीसा: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी पर मचा बवाल, पुलिस से हुई नोंकझोंक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵