back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Updates: गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, जानें पूर्वोत्‍तर का क्‍या है हाल? पढ़ें IMD का नया अपडेट

दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। गर्मी के चलते उत्तर भारत के लोगो का हाल बेहाल हो रखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। गर्मी के चलते उत्तर भारत के लोगो का हाल बेहाल हो रखा है। यहां पर लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी ओर लू की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली रही है। दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच सकता है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

राजधानी दिल्‍ली में 16 मई के बाद लगातार तापमान में बढ़ोत्‍तरी देखी गई है। 22 दिनों बाद रविवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार रहा, यानी दिल्ली में लोगों ने 47 डिग्री से ऊपर की गर्मी का एहसास किया। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। लेकिन, सोमवार और मंगलवार को भी धूल भरी आंधी की संभावना है। हालांकि, 12 जून के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की आशंका है। 

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

वही, यूपी की बात करे तो अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान बढ़ोतरी के साथ लोगों को भीषण गर्मी झेलना होगा। लेकिन, 11 जून से मौसम में बदलाव आयेगा। और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। बिहार में भी अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने 14 जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

राजस्थान में लू का अलर्ट जारी

राजस्थान का श्रीगंगानगर रविवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, आज (9 जून) उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने और कु‍छ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। 

क्या है पूर्वोत्तर का हाल?

उत्‍तर भारत में हालात खराब बने हुए है। फिलहाल लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिला है। पिछले कुछ दिनों से पूर्वोत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो गए। हालांकि, अब बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। लेकिन ब्रह्मपुत्र और कई नदियों अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। असम में 133 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें 36,000 से ज्यादा लोग रह रहे हैं। वहीं, बाढ़ की वजह से राज्य में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...