back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai:वसई ईस्ट क्षेत्र में प्रेमी ने रोड पर की प्रेमिका की हत्या, वारदात CCTVमें कैद

मुंबई के वसई ईस्ट इलाके में एक प्रेमी ने रिंच से मारकर सरेआम अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार।  मुंबई के पास सटे हुए वसई इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सड़क पर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये घटना वसई ईस्ट चिंचपाड़ा क्षेत्र में हुई है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना सुबह 8.30 बजे दिन मंगलवार की बताई जा रही है। मृतका की पहचान आरती यादव (20) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी प्रेमी की पहचान रोहित यादव के रूप में हुई है।

रिंच से हमला कर उतारा मौत के घाट

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी नट कसने वाले रिंच से एक लड़की के सिर पर लगातार वार कर रहा है। जिसकी वजह से लड़की सड़क पर गिर जाती है। वहीं आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहते हैं। कोई भी लड़की को बचाने नहीं जाता।

रिलेशनशिप में थे आरोपी और मृतका

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी और मृतका रिलेशनशिप में थे और कुछ दिन पहले ही लड़की ने ब्रेक-अप कर लिया था। 

बताया जा रहा है कि आरोपी को आशंका थी कि लड़की उसे छोड़कर किसी और के साथ रिलेशनशिप में है। जिसके बाद आरोपी युवक ने गुस्से में आकर लड़की की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵