back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडानी मुद्दे पर अड़ा विपक्ष, ‘देश बिकने नहीं देंगे’ की तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन, BJP ने भी दिखाया पोस्‍टर

विपक्षी दलों के सांसद अडानी मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने प्रयास का रही है। संसद भवन के अंदर विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को भी विपक्षी दलों के नेता तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विपक्षी दलों के सांसद अडानी मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने प्रयास का रही है। संसद भवन के अंदर विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को भी विपक्षी दलों के नेता तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस, DMK और वामपंथी दलों के सांसदों ने संविधान सदन के सामने मकर द्वार के पास तख्तियां लेकर एकजुट हुए। तख्तियों पर लिखा था- देश बिकने नहीं देंगे। इसके साथ ही उन्होंने अडानी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति की मांग को दोहराने के लिए नारेबाजी भी की। 

इस बार ससंद का शीतकालीन सत्र हंगामे के बीच गुजर रहा है। विपक्षी सांसद लगातार अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में विपक्ष सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। विपक्ष और सरकार दोनों सदन न चलने का एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। प्रतिदिन विपक्ष अपने अलग अंदाज से प्रदर्शन कर विरोध जता रहा है। बुधवार को संसद में प्रदर्शन करते हुए विपक्षी सांसदों ने सत्तापक्ष के सदस्यों को तिरंगा एवं गुलाब का फूल भेंट किया था। वहीं, आज गुरुवार को सदन में विपक्ष ने अडानी मामले की जांच को लेकर ‘देश नहीं बिकने देंगे’ की तख्तियां संसद के बाहर लहरायी। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने के लिए सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरेस के रिश्‍तों पर एक पोस्‍टर दिखाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है।  

“ये रिश्ता क्या कहलता है”

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कूद गए। उन्‍होंने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ संसद परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। संसद परिसर में गिरिराज सिंह हाथों में सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरेस की तस्वीर लेकर आए। जिसमें लिखा है, “ये रिश्ता क्या कहलता है।” उन्होंने कांग्रेस से सोरोस के साथ क्या रिश्ता है? इसका जवाब भी मांगा है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर जॉर्ज सोरोस के साथ लिंक होने का आरोप लगाया है। 

गौरतलब है कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा। अभी तक जितने दिन भी सत्र हुए हैं उसमें हर दिन कांग्रेस अडानी मुद्दे पर सरकार पर हमलावर रही। इसी बीच सांसद जेपी नड्डा ने बुधवार को राज्यसभा में सोरोस और कांग्रेस के बीच के संबंध का जिक्र कर इस टकराव को और बढ़ा दिया। जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा तेज हो गया है। इसके अलावा विपक्ष द्वारा राज्यसभा के स्‍पीकर जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया। तबसे दोनों पक्षों के बीच माहौल गरम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

केंद्र के कामकाज का नया केंद्र तैयार, ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगी सरकार, आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई दशकों तक देश की नीतियों और महत्वपूर्ण निर्णयों का साक्षी रहा साउथ ब्लॉक अब अतीत की विरासत...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵