back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बने नरेन्‍द्र मोदी, इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजनीतिक जीवन की अपनी लंबी यात्रा में कई रिकॉर्ड बना चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 25 जुलाई को एक और उपलब्धि हासिल कर ली। प्रधानमंत्री के रूप में 4078 दिन का कार्यकाल पूरा करते ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया और अब वह भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

नरेंद्र मोदी 1947 के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा, वह राज्य और केंद्र स्तर पर मिलाकर अब तक लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं, जो अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में एक अनूठा रिकॉर्ड है। साथ ही, वह गैर-हिंदी भाषी राज्य से आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सबसे लंबे समय तक यह पद संभाला है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड टूटा

बता दें कि इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिन देश की प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी थी। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। राज्य या केंद्र में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के प्रमुख के रूप में यह अवधि पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के नाम ये भी खास रिकार्ड दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों पर नजर डालें तो पता चलता है कि वे भारत की आजादी के बाद जन्म लेने वाले पहले और अब तक के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। साथ ही, वे सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी देश के इतिहास में ऐसे इकलौते नेता हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनावों में जीत दर्ज की है। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों में 2002, 2007 और 2012 में जीत हासिल की, जिसके बाद 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनावों में भी विजय प्राप्त की।

अब पीएम मोदी से आगे केवल जवाहरलाल नेहरू

यह भी उल्लेखनीय है कि भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अब भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक, यानी कुल 6126 दिनों तक इस पद पर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी को इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए अभी और 2048 दिन का कार्यकाल पूरा करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵