back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रैमी 2022 में चलाया गया यूक्रेनी राष्ट्रपति का पहले से रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो

लॉस एंजल्सि, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इस साल के ग्रैमी अवार्डस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया भाषण चलाया गया। जेलेंस्की ने यह वीडियो पिछले 48 घंटों के भीतर कीव के एक बंकर में शूट किया था। 2022 के ग्रैमी टेलीकास्ट से पहले, यह स्पष्ट नहीं था कि जेलेंस्की का यह वीडियो दिखाया जाएगा या नहीं। वैराइटी के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति के ऑस्कर में उपस्थिति का विचार पहली बार सह-मेजबान एमी शूमर ने द ड्रयू बैरीमोर शो पर एक साक्षात्कार के दौरान दिया था, जहां उन्होंने कहा था कि उन्होंने जेलेंस्की को शामिल करने के लिए समारोह के निर्माताओं से बात की है। रिकॉडिर्ंग अकादमी के सीईओ हार्वे मेसन जूनियर ने पहले एक बयान में लोगों को बताया था कि हम यूक्रेन की स्थिति से दुखी हैं, फिर भी हर दिन आगे बढ़ते हैं। हमें उम्मीद है कि यह खंड हमारे विश्वव्यापी दर्शकों को समर्थन में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। ये महत्वपूर्ण मानवीय प्रयास है। रिकॉडिर्ंग अकेडमी नामक संस्था ने कहा था कि वह ग्लोबल सिटीजन नाम की संस्था के साथ सहयोग करेगी, जो अत्यधिक गरीबी समाप्त करने के लिए आंदोलन को उत्प्रेरित करने के लिए काम कर रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵