back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET UG Exam Case: NEET परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, 1563 छात्र दोबारा देंगे परीक्षा

NEET परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET परीक्षा को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिलिंग पर रोक लगाने से इनकार किया है। जिसको लेकर 2 हफ्ते में जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच कर रही सुनवाई

बता दें कि जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच नीट यूजी के मामले में सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ताओं के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपनी कई मांगों को लेकर याचिका डाली गई थी। जिसको लेकर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का आदेश दिया है।

क्या है मामला?

5 मई को आयोजित नीट की परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में 67 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन 67 बच्चों में से 8 बच्चों का परीक्षा सेंटर एक ही जगह था। जिसके बाद छात्रों ने इसपर सवाल उठाने शुरू कर दिए। 

टाइम ऑफ लॉस की वजह से दिए गए ग्रेस मार्क्स

इस मामले में NTA ने जवाब देते हुए कहा कि एक गलत सवाल की वजह से इतने बच्चों के फुल मार्क्स मिले हैं। पूरे नंबर पाने वाले 67 बच्चों में से 44 बच्चों को एक गलत सवाल के लिए अलग से नंबर दिए गए। इसके अलावा 1563 बच्चों को लॉस ऑफ टाइम की वजह से ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। क्योंकि इन बच्चों की परीक्षा किसी कारणवस समय से शुरू नहीं हो सकी थी। जिसके बाद लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में 3 याचिकाएं दायर की।

इन याचिकाओं में से एक याचिका फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे ने दायर की है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एनटीए के द्वारा ग्रेस मार्क्स देने का फैसला मनमाना है। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी सुप्रीम कोर्ट में इन मामलों को लेकर याचिका दायर की है। जिसको लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूजा और नमाज़ के लिए तय हुआ समय, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 23 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...