back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET-UG Paper Leak 2024: NEET के डायरक्टर जनरल सुबोध कुमार बोले- NEET-UG का प्रश्न पत्र नहीं हुआ लीक

NEET के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि नीट का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। ये सारा मसला सिर्फ ग्रेस मार्क्स देने की वजह से हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  NEET परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लगातार उठ रहे सवालों को लेकर आज NEET के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें सुबोध कुमार ने कहा कि नीट का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। NTA की साख अभी भी बरकरार है। उन्होने कहा कि हमने पूरे देश में 4700 सेंटरों पर इस परीक्षा का आयोजन कराया था लेकिन गलत प्रश्न पत्र सिर्फ 6 सेंटरों पर ही बंटा। जिसकी वजह से हमें ग्रेस मार्क्स देना पड़ा।

हाईकोर्ट ने दिया था मुआवजे का आदेश

सुबोध कुमार ने कहा कि इस देश में 24 लाख कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दिया। लेकिन उनमें सिर्फ 1600 छात्रों को ही गलत पेपर गलत पेपर मिलने की वजह से उन्हें पूरा समय नहीं मिल पाया। जिसके बाद कई परीक्षार्थी हाई कोर्ट चले गए और कोर्ट में उन्होंने कहा कि गलत प्रश्न पत्र की वजह से उनका समय खराब हुआ।

हाई कोर्ट ने उन छात्रों को मुआवज़ा देने का आदेश दिया। जिसके बाद हमने एक कमिटी गठित की और उस टाइम लॉस की वजह से छात्रों के नंबर बढ़ा दिए गए।

4 जून को जारी हुए थे परिणाम

बता दें कि नीट की परीक्षा का परिणाम 4 जून को जारी किए गए। परीक्षा परिणाम में 67 छात्रों ने 100 फीसदी नंबर प्राप्त किया था। जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों ने नीट पेपर लीक होने का आरोप लगाया और इसकी जांच कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। जिसको लेकर आज नीट के डायरेक्टर सुबोध कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...