back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayodhya News Today: राम मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड! सालाना आय 700 करोड़ के पार

महाकुंभ शुरू होने के बाद अयोध्या में भी भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। राम मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे मंदिर की आय में भी जबरदस्त उछाल आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद अयोध्या में भी भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। राम मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे मंदिर की आय में भी जबरदस्त उछाल आया है।

700 करोड़ से अधिक हुई सालाना आय

राम मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। यह देश के सबसे ज्यादा आय अर्जित करने वाले मंदिरों में से एक बन गया है। इसने स्वर्ण मंदिर (अमृतसर), वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू-कश्मीर) और शिरडी साईं मंदिर (महाराष्ट्र) को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बीते एक साल में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने पहुंचे हैं। राम मंदिर में रोजाना लगभग चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, दान काउंटरों पर प्रतिदिन 10 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा आ रहा है। इसके अलावा, मंदिर परिसर में रखी दानपात्रियों में भी बड़ी मात्रा में धनराशि जमा हो रही है। प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में 15 करोड़ रुपये से अधिक का दान एकत्र किया गया है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ दान में और वृद्धि की संभावना है।

भारत के सबसे अधिक आय वाले मंदिर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की सालाना आय 1500-1650 करोड़ है। केरल स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर की सालाना 750-800 करोड़ रुपये है। इसी तरह स्वर्ण मंदिर (पंजाब) की 650 करोड़, वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू कश्मीर) की 600 करोड़, शिरडी साईं मंदिर (महाराष्ट्र) की 500 करोड़ रुपये सालाना आय है। इसी तरह जगन्नाथ मंदिर (उड़ीसा) की सालाना आय भी 400 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद केंद्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर की 200-250 करोड़ जबकि गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की 150-200 करोड़ रुपये वार्षिक आय है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या में शंकराचार्य विवाद गरमाया, परमहंस आचार्य ने दी सख्त चेतावनी, बोले-‘CM योगी से माफी मांगें नहीं तो…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शंकराचार्य विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत और संत समाज में बयानबाजी तेज हो गई है। जीएसटी...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵