back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nikki Murder Case : निक्की मर्डर केस में आया नया मोड़, भाभी मीनाक्षी ने भी लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप

निक्की हत्‍याकांड में अब एक नया मोड़ आया है। निक्की की भाभी मीनाक्षी ने उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ग्रेटर नोएडा में निक्की की संदिग्ध हत्या के मामले में अब एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मृतका निक्की की भाभी मीनाक्षी, जो उसके भाई रोहित पायला से अलग रह रही हैं, उसने निक्की के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीनाक्षी ने दावा किया है कि उन्हें भी उनके ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया था। इस खुलासे के बाद केस की जांच एक नए एंगल की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

निक्की की भाभी ने लगाया ये आरोप

निक्की की भाभी मीनाक्षी ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पल्ला गांव की रहने वाली 31 वर्षीय मीनाक्षी की शादी 2016 में निक्की के भाई रोहित पायला से हुई थी। मीनाक्षी और उसके परिवार का दावा है कि शादी में दहेज स्वरूप एक सियाज कार दी गई थी, लेकिन ससुरालवालों ने उसे ‘अशुभ’ बताकर बेच डाला। इसके बदले पायला परिवार ने नई कार और नकद की मांग रखी। जब मीनाक्षी के परिवार ने इस अतिरिक्त दहेज की मांग को मानने से इनकार कर दिया, तो मीनाक्षी को ससुराल से निकालकर उसके मायके भेज दिया गया। इस बयान के बाद केस और उलझता जा रहा है, क्योंकि अब निक्की के परिवार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

”दहेज में लाखों देने के बाद भी नहीं मिला सम्मान”

मीनाक्षी ने अब खुद को भी दहेज उत्पीड़न का शिकार बताया है। मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट होती रही और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने बताया कि दहेज में 21 तोला सोना, कार और घर का पूरा सामान देने के बावजूद ससुराल वालों की मांगें बढ़ती गईं। यहां तक कि 5-5 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की गई। इतना ही नहीं, मीनाक्षी ने दावा किया कि उन्हें फोन तक इस्तेमाल करने नहीं दिया जाता था। ससुराल वालों का कहना था कि “फोन परिवार का नाश कर देता है।” मीनाक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति रोहित महीनों घर नहीं आते थे और उनका किसी दूसरी महिला से रिश्ता होने का शक भी जताया। मीनाक्षी की मां ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के एक महीने बाद से ही बेटी के साथ मारपीट शुरू हो गई थी।

पंचायत तक पहुंचा दहेज विवाद

यह विवाद अब गांव की पंचायत तक पहुंच गया था, लेकिन वहां भी कोई हल नहीं निकल सका। मीनाक्षी ने बताया कि पंचायत में दो विकल्प रखे गए, या तो शादी में खर्च हुए 35 लाख रुपये लौटाए जाएं ताकि उसकी दूसरी शादी हो सके, या फिर ससुराल वाले उसे बहू के रूप में स्वीकार करें। मीनाक्षी का आरोप है कि निक्की के पिता भिखारी सिंह और परिवार के अन्य सदस्य कभी उसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने हमेशा उसे उपेक्षा और तिरस्कार की नजर से देखा। पंचायत की मध्यस्थता का भी कोई फायदा नहीं हुआ।

दोनों समधी आमने-सामने, रिश्तों में आई दरार

जानकारी के मुताबिक, निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला और उसके ससुर सतबीर सिंह कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। इसी दोस्ती की बुनियाद पर भिखारी सिंह ने अपनी दोनों बेटियों की शादी सतबीर सिंह के बेटों से कर दी थी। मीनाक्षी के पिता का दावा है कि सतबीर सिंह ने भरोसा दिलाया था कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि भिखारी सिंह शादी में खर्च हुए 35 लाख रुपये लौटा दें। बताया गया है कि सतबीर सिंह ने कई बार भिखारी सिंह से इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अब यह पुराना विवाद निक्की की मौत के मामले में एक नया एंगल बनकर सामने आया है।

मीनाक्षी का दावा, निक्की ने खुद लगाई होगी आग 

निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने बड़ा दावा किया है। मीनाक्षी के मुताबिक, जिस वीडियो में निक्की जलती हुई नजर आ रही है, उसमें आरोपी विपिन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त विपिन घर के नीचे मौजूद था, लिहाजा उसकी भूमिका संदिग्ध नहीं लगती। मीनाक्षी ने यह भी कहा कि वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि निक्की ने खुद ही आग लगाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि विपिन ने निक्की के नाम का टैटू बनवा रखा था, जिससे साफ होता है कि वह निक्की से बेहद प्यार करता था। मीनाक्षी ने विपिन और उसके परिवार को पूरी तरह निर्दोष बताया, जबकि रूपबास (निक्की का मायका) परिवार को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵