back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Electric Bus: अब दिल्‍ली में दौड़ेंगी भगवा रंग की बसें, क्या इसके पीछे कोई खास वजह? CM ने बताई सच्‍चाई

राजधानी में एयर पॉल्‍यूशन का मुद्दा पुराना रहा है। इसी के मद्देनजर बीजेपी सरकार अब दिल्‍ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इलेक्ट्रिक करने की मुहिम चला जा रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश की राजधानी में जब से रेखा गुप्‍ता की अगुआई में बीजेपी की सरकार बनी है, वह आमलोगों के हित में लगातार काम करने का दावा कर रही है। हर दिन कोई न कोई कदम उठाया जा रहा है। दिल्‍ली में एयर पॉल्‍यूशन कुछ सालों से लगातार गंभीर समस्‍या रही है। पिछली सरकार ने भी लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने का वादा किया था हालांकि, जमीन पर इसका ज्‍यादा असर दिखा नहीं। विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने भी एयर पॉल्‍यूशन से निपटने के लिए कदम उठाने का वादा किया था। अब देखना होगा वह इस मुद्दे पर कितना कामयाब हो पाती है।

दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार सत्‍ता में में आने के बाद लगातार फैसले ले रही है। दिल्‍ली में एयर पॉल्‍यूशन से आम जनता को निजात दिलाने के लिए रेखा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी में एयर पॉल्‍यूशन का मुद्दा पुराना रहा है। इसी के मद्देनजर बीजेपी सरकार अब दिल्‍ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इलेक्ट्रिक करने की मुहिम चलाई जा रही है। 

इसके तहत शुक्रवार 27 जून 2025 को दिल्‍ली सरकार की ओर से 100 से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक बसें लॉन्‍च की गईं। यह सभी बसें भगवा रंग की है। बसों का रंग भगवा होने पर सवाल उठे तो मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और दिल्‍ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर पंकज सिंह ने इसका जवाब भी दिया।

बसों का रंग भगवा होने पर सीएम ने दिया ये जवाब

बसों का रंग भगवा होने पर सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा कि राजधानी दिल्ली में सभी राज्यों के लोग रहते हैं। सबके अपने रंग हैं। आज जगन्नाथ जी का दिन है, मैंने पीला पहना हुआ है, तो अलग-अलग रंगों का एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इलेक्ट्रिक देवी बसों का रंग भगवा है। दिल्‍ली के परिवहन मंत्री डॉक्‍टर पंकज सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्‍च करने के मौके पर कई बातें बताई हैं।

परिवहन मंत्री डॉक्‍टर पंकज सिंह कहा‍ कि, दिल्ली में शुक्रवार को 105 नई देवी बसें लॉन्च की जा रही हैं। उन्‍होंने बताया कि ये बसें 9 मीटर लंबी हैं। बस के रंग पर पंकज सिंह ने कहा कि भगवा रंग का कोई मुख्यत कारण नहीं हैं। हम आने वाले दिनों में अलग-अलग रंगों की बसें लॉन्च करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵