back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैसें की टेंशन का अब झंझट खत्म, इस रुल को अपना लें, महीने के अंत में नहीं होगी पैसे की कमी

अक्सर हर किसी के साथ ऐसा होता है कि महीने के अंत तक उनकी पूरी सैलरी खत्म हो जाती है और फिर बिल्कुल बचत हो नहीं पाती है, तो एक सही बजट न बना पाना इसकी सबसे बड़ी वजह होती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अक्सर हर किसी के साथ ऐसा होता है कि महीने के अंत तक उनकी पूरी सैलरी खत्म हो जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 50/30/20 बजट रूल आपकी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत का सही संतुलन बनाता है। एक सही बजट न बना पाना महीने के अंत में पैसे खत्म हो जाने की सबसे बड़ी वजह होती है। हालांकि 50/30/20 एक बहुत ही सरल और प्रभावी रूल है जो आपकी इस समस्या को हल कर सकता है, वैसे यह नियम आपकी इनकम को तीन हिस्सों में बांटकर आपको अपने खर्चों और बचत पर नियंत्रण रखना सिखाता है। इस रूल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि, इसे किसी भी आय वर्ग का व्यक्ति आसानी से फॉलो कर सकता है। 

बता दे, एक रुल होता है 50/30/20 बजट रूल जो आपकी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत का सही संतुलन बनाता है। इस आसान फॉर्मूले से हर आय वर्ग का व्यक्ति फाइनेंशियल कंट्रोल पा सकता है और पैसे की टेंशन खत्म कर सकता है। 

क्या है 50/30/20 का बजट रूल?

यह रूल आपकी हर महीने की कुल इनकम को तीन अहम पार्ट में बांटने की सलाह देता है। 

50% – जरूरतें 

ये वो हिस्सा है जो उन खर्चों के लिए होता है, जो आपकी लाइफ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आप इनके बिना नहीं रह सकते हैं। घर का किराया या होम लोन की EMI, राशन, बिजली-पानी-गैस का बिल, फोन और इंटरनेट का बिल, बच्चों की स्कूल फीस और वाहन के लिए ईंधन का खर्च आदि।  

30% – लग्जरी चीजें

ये हिस्सा उन खर्चों के लिए होता है, जो आपकी लाइफ को बेहतर बनाते हैं लेकिन, जिनके बिना भी काम चलाया जा सकता है। यह मनोरंजन और शौक पर खर्च करने के लिए होता है। इसमें बाहर का खाना, ऑनलाइन शॉपिंग, OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन, मूवी देखना, छुट्टियां मनाना और महंगे कपड़े खरीदना आदि.

20% – बचत और निवेश

ये वो जरूरी हिस्सा होता है, जिसे आप अपने फ्यूचर के लिए बचाना और इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। इसमें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, इमरजेंसी फंड, PPF या FD में निवेश, रिटायरमेंट फंड में पैसा जमा करना और किसी बड़े लक्ष्य जैसे घर या कार के लिए बचत करना। 

एक उदाहरण से समझें यह नियम कैसे काम करता है। ये मान लीजिए आपकी महीने की इनकम टैक्स कटने के बाद, 50,000 है, इस नियम के अनुसार, आपको अपनी आय को ऐसे बांटना चाहिए। 

50% जरूरतों पर खर्च

घर का किराया इसमें ब्याज : 15,000 रुपये ।

राशन और घर का खर्च: 7000 रुपये । 

बिजली, पानी, फोन बिल: 3000 रुपये। 

30% 15000 -अपनी जरुरतो पर खर्चं 

बाहर खाना: 5000 रुपये 

ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन: 5000 रुपये 

अन्य खर्च: 5,000रुपये 

20% – बचत और निवेश

SIP में निवेश : 5000 रुपये 

इमरजेंसी फंड में जमा: 5000 रुपये 

इससे साफ है कि, इस तरह से आपकी सैलरी के हर हिस्से का एक तय मकसद होता है, आपके पास महीने के लास्ट में बचत करने के लिए पैसा बिना किसी दिक्कत के होते हैं। 

इस नियम के क्या फायदे हैं?

सरल और प्रभावी: यह बहुत ही आसान होता है और इसके लिए किसी हार्ड सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होती है। 

आर्थिक अनुशासन: यह आपको खर्च करने और सेविंग करने के लिए एक ढांचा देता है, जिससे आप फाइनेंशियल रूप से अनुशासित होते हैं। 

जीवन का संतुलन: यह नियम आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपनी उन चाहतों पर भी खर्च करने देता है, जिससे लाइफ में बैलेंस बना रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...