back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपने बयान पर डैमेज कंट्रोल में जुटे पीयूष गोयल, स्टार्टअप्स के लिए कर डाला बड़ा ऐलान

शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप्स को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को स्टार्टअप महाकुंभ में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा था कि चीन और अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में कितने आगे निकल गए हैं लेकिन भारतीय स्टार्टअप सिर्फ दुकानदारी ही कर रहे हैं। युवा केवल डिलीवरी बॉय और डिलीवरी गर्ल बनकर ही खुश हैं। उनके इस बयान पर काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि पीयूष गोयल अब ऐसा लगता है की डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं।

स्टार्टअप के लिए हेल्पलाइन टैक्स का किया ऐलान 

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के दौरान किसी भी एंटरप्रेन्योर को समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन डेक्स का उपयोग करके अपनी समस्या या सुझाव सरकार के सामने रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्टार्टअप्स को पता चले कि कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है या कोई रिश्वत मांग रहा है, तो वे सीधे इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं।

पीयूष गोयल के किस बयान पर हुआ था विवाद

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि अब उसपर जमकर बवाल हो रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि एक ओर तो चीन AI पर तेजी से काम कर रहा है। इलैक्ट्रिक वीकल्स पर भी तेजी से काम कर रहा है। लेकिन हमारे यहां सिर्फ लोग डिलीवरी बॉय और गर्ल बनकर ही खुश हैं। हम सिर्फ डिलीवरी ऐप्स ही बना रहे हैं। उनके इस बयान के बाद जेप्टो के सीईओ ने अपना विरोध जताया था। अशनीर ग्रोवर ने भी पीयूष गोयल के इस बयान का खंडन किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद करीब 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी 6-7 मार्च...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...