back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी की तर्ज पर कर्नाटक के मदरसों में भी हो राष्ट्रगान अनिवार्य

बेंगलुरू, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में अजान और हिजाब पर विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने मदरसों में राष्ट्रगान गाने की मांग की है। हिंदू संगठन मदरसों में राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस अभियान को और तेज कर दिया गया है। हिंदू संगठन चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब कर्नाटक के मदरसों में भी राष्ट्रगान को अनिवार्य किया जाना चाहिए। राज्य के मदरसों में अभी तक राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। हम्द और सलाम की नमाज रोज पढ़ी जाती है। मदरसों का कहना है कि वे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान गाते हैं। लेकिन, हिंदू संगठनों का कहना है कि मदरसों में राष्ट्रगान बिल्कुल भी नहीं गाया जाता है। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵