back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों ने बेरहमी से पर्यटकों को उतारा मौत के घाट, पहलगाम हमले का नया वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौतों का भयावह मंजर देखा जा सकता है। वीडियो में साफ तौर पर आतंकी गोलियां चलाते दिख रहे हैं। गोली सफेद शर्ट वाले शख्‍स को लगती है। जैसे ही गोली चली वो शख्‍स जमीन पर गिर जाता है। आस-पास चीक पुकार मच जाती है। डर की वजह से लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं। यह विडियो 22 अप्रैल का बताया जा रहा है। बता दें कि, इस हमले में अब तक 26 लोग जान गंवा चुके है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। 

इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, अचानक से आकर आतंकी पर्यटकों पर फायरिंग कर रहे है। गोलियों की आवाज सुन वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है। लोग डर और खौफ की वजह से इधर-उधर अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकी वहां मौजूद लोगों पर सिलसिलेवार गोलियां चलाते हैं। ये आतंकी जंगल की तरफ से आते हैं और गोलाबारी कर लोगों को छलनी करते है। 

नाम पूछकर बनाया निशाना 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि, बैसरन घाटी में मौजूद पर्यटकों और स्‍थानीय लोगों से नाम, धर्म पूछा गया। यहां तक दावा है कि आतंकियों ने फायरिंग से पहले लोगों से कलमा पढ़ने को कहा, जो नहीं पढ़ सका उसे वहीं गोली मार दी, जिसने कलमा पढ़ लिया उसे जाने दिया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने लोगों से उनका नाम पूछकर निशाना बनाया। आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों पर हमला किया और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

मौके पर टिफिन और खाने का सामान बिखरा 

इस अंधाधुंध गोलीबारी में कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी होती है। जबकी करीब 17 लोग घायल हुए हैं। गोलिया चलने के बाद मैदान में भदगड़ मचने लगती है और लोग बचने के लिए छिपते हुए नजर आते हैं। आतंकी चुन-चुनकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारे देते हैं। मौके पर अभी भी टिफिन और खाने का सामान बिखरा पड़ा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्लामाबाद में नमाज के वक्त मस्जिद में जोरदार धमाका, अफरा-तफरी के बीच शहर में इमरजेंसी लागू

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ।...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵