back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की स्वर्ण मंदिर पर हमले की थी साजिश, एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइल और ड्रोन कर दिए ढेर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की थी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता ने उसकी ये खतरनाक साजिश नाकाम कर दी।

मेजर जनरल का बड़ा खुलासा

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर जनरल कार्तिक सी. सेशद्री ने खुलासा किया कि पाकिस्तान की सेना ने 7 और 8 मई की रात भारत पर हवाई हमला करने की योजना बनाई थी। इस हमले में ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था। पाकिस्तान ने इस दौरान स्वर्ण मंदिर समेत कई बड़े धार्मिक और नागरिक स्थलों को टारगेट बनाया था। लेकिन भारतीय सेना ने पूरी तैयारी के साथ हर हमले को समय रहते नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना का जवाब – मिसाइलें और ड्रोन किए ध्वस्त

पाकिस्तान ने 8 मई की सुबह कई मिसाइलें और ड्रोन भारत की ओर भेजे थे।

मेजर जनरल कार्तिक ने बताया “हम पूरी तरह से अलर्ट थे। पाकिस्तान ने जैसे ही हमला किया, हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स ने तुरंत एक्शन लिया और सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने केवल सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

कई शहरों को बनाया गया था टारगेट

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने अमृतसर के अलावा जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और गुजरात के भुज जैसे शहरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल सिस्टम और एल-70 डिफेंस गन जैसे एडवांस सिस्टम्स की मदद से इन सभी हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में सीधे भारत पर हमले की कोशिश की, लेकिन हर मोर्चे पर उसे मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान द्वारा स्वर्ण मंदिर जैसे धार्मिक स्थल को टारगेट करना बेहद गंभीर और निंदनीय है। भारतीय सेना की सतर्कता और ताकत ने देश को एक बड़े हमले से बचा लिया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत और तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵