back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएमएल-एन को सत्ता छोड़ देनी चाहिए और नए सिरे से चुनाव कराना चाहिए: मरियम नवाज

सरगोधा, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज शरीफ ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा छोड़ी गई गंदगी का बोझ उठाने के बजाय पीएमएल-एन को सत्ता छोड़ देनी चाहिए और नए सिरे से चुनाव कराना चाहिए। समा टीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सरगोधा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, मरियम ने कहा कि उनका प्रस्ताव लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता है कि पीएमएल-एन ने आखिर केवल एक महीने के लिए सरकार की बागडोर क्यों संभाली। उन्होंने इसका जवाब यह कहकर दिया कि इमरान खान ने अगले चुनावों में धांधली करके दस साल तक शासन करने की योजना बनाई थी और पीएमएल-एन ने सत्ता संभालकर उन योजनाओं को विफल कर दिया है। मरियम नवाज ने समर्थकों से पूछा कि क्या पीएमएल-एन को खान की विफलता का बोझ उठाना चाहिए या सरकार छोड़नी चाहिए? इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं आपके साथ हूं। मैं कहती हूं कि (जारी रखने के बजाय) एक सरकार, जो लोगों को महंगाई के तले कुचल देती है, उसे अलविदा कहना ही बेहतर है। इसे अलविदा कहें और मैदान में उतरें और प्रतिस्पर्धा करें। उन्होंने कहा, मुझे बताओ., अगर नवाज शरीफ आपकी खातिर सरकार छोड़ देते हैं, तो क्या आप उन्हें देश को सही रास्ते पर लाने के लिए दो-तिहाई बहुमत देंगे? उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि वर्तमान सरकार को कठिन आर्थिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जो महंगाई को बढ़ावा दे सकते हैं। मरियम नवाज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोग अब उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की मांग कर रहे हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...