back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने भारत मंडपम से इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरूआत की, सभी से AI के सही प्रयोग की अपील की

PM नरेंद्र मोदी ने डिजिटल के क्षेत्र में भारत के महत्वता को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पिछले दशक में मोबाइल फोन के आयातक से निर्यातक बन चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली से इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 (IMC 2024) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 के उद्घाटन के समय अपने संबोधन में सभी से AI के नैतिक इस्तेमाल की अपील की और अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि सुरक्षा, समानता और सम्मान सभी चर्चाओं के केंद्र में होनी चाहिए।

भारत का डिजिटल विजन चार स्तंभों में काम करता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 के उद्घाटन के समय कहा कि भारत ने अंतिम छोर तक आपूर्ति के लिए डिजिटल संपर्क को एक प्रभावी साधन बना दिया है। भारत का डिजिटल विजन चार स्तंभों में काम करता है, जिसमे सस्ते उपकरण, किफायती डेटा, सभी कोनों तक संपर्क और डिजिटल-फर्स्ट शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जानकारी दी कि भारत ने पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 8 गुना अधिक दूरी तक ऑप्टिक फाइबर बिछा दिया है।

डिजिटल दुनिया को भी नियमों तथा विनियमों की आवश्यकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि जिस तरह से वैश्विक समुदाय ने विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी रूपरेखा तैयार की है। उसी तरह से डिजिटल की दुनिया को भी नियमों तथा विनियमों की आवश्यकता है। वैश्विक संस्थाओं को इसके लिए एकसाथ मिलकर यह तय करना होगा कि हमें क्या करना चाहिए औए क्या नहीं।   

देश के अधिकतर जगहों पर 5G दूरसंचार सेवाएं मौजूद हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से अपने संबोधन में सभी से AI के नैतिक इस्तेमाल की अपील की और अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि सुरक्षा, समानता और सम्मान सभी चर्चाओं के केंद्र में होनी चाहिए। उन्होंने इसको लेकर भारत के अनुभव की चर्चा करते हुए कहा कि इसको तेजी से भारत में क्रियान्वयन करने के बाद देश के अधिकतर जगहों पर 5जी दूरसंचार सेवाएं मौजूद हैं और 6 जी पर पहले ही काम शुरू किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम से अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा कि भारत पिछले दशक में मोबाइल फोन के आयातक से निर्यातक बन चुका है।

बता दें कि अगर आप इंडियन मोबाइल कांग्रेस की वेबसाइट में विजिट करेंगे तो उसमे बताया गया है कि आपको उनकी वेबसाइट में सेटेलाइट कम्युनिकेशन, 5G और 6G, सेमीकंडक्टर, डीप टेक, इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में 16-20 फरवरी तक बंद रहेंगे कई रास्‍ते, स्कूल और रूट होंगे प्रभावित, जाने नई ट्रैफिक व्‍यवस्‍था

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक राजधानी के कई हिस्सों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। यह...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...