back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Podcast : गुजरात दंगों पर इतने साल बाद PM Modi ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे 17 मिनट के इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे 17 मिनट के इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी ज़िंदगी, आरएसएस, हिंदू राष्ट्र, महात्मा गांधी, पाकिस्तान, और गुजरात दंगों पर खुलकर बात की।

गुजरात दंगों पर बोले पीएम मोदी

इंटरव्यू के दौरान लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से 2002 के गुजरात दंगों पर सवाल किया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वह पहले की घटनाओं को याद दिलाना चाहेंगे। उन्होंने 1999 में हुए विमान हाईजैक, 2000 में लाल किले पर आतंकी हमला, 2001 में अमेरिका के ट्विन टॉवर अटैक और भारतीय संसद पर हुए हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले ही गुजरात में 2001 में बड़ा भूकंप आया था और वह राहत कार्यों में लगे थे। इसी दौरान 27 फरवरी 2002 को गोधरा कांड हुआ, जिसमें लोगों को जिंदा जला दिया गया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग गुजरात दंगों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं, लेकिन 2002 से पहले गुजरात में 250 से अधिक बड़े दंगे हुए थे। 1969 के दंगे छह महीने तक चले थे। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भ्रम फैलाया गया, जबकि वास्तविकता यह है कि गुजरात में पहले भी सांप्रदायिक हिंसा होती थी।

पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताया। उन्होंने कहा, “दुनिया में कहीं भी आतंकी हमले होते हैं, उनके सूत्र पाकिस्तान से जाकर जुड़ते हैं। 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ही छिपा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना चाहिए। भारत ने कई बार शांति वार्ता के प्रयास किए, लेकिन हर बार नकारात्मक परिणाम मिले। उन्होंने कहा, “मैं खुद लाहौर गया था, शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को बुलाया था, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता।

कांग्रेस ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर साधा निशाना

पीएम मोदी के इस इंटरव्यू पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जो व्यक्ति मीडिया के सवालों का सामना करने से डरता है, उसने एक दक्षिणपंथी विचारधारा वाले विदेशी पॉडकास्टर को इंटरव्यू दिया।”उन्होंने मोदी सरकार पर लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर करने का भी आरोप लगाया और कहा कि आलोचना को दबाने का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में गोधरा कांड, पाकिस्तान के साथ संबंध, आतंकवाद और शांति प्रयासों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में 2002 से पहले भी कई बड़े दंगे हुए थे और गोधरा घटना के बाद हालात बिगड़े। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं, कांग्रेस ने इस इंटरव्यू पर निशाना साधते हुए इसे ‘स्क्रिप्टेड’ करार दिया। इस इंटरव्यू ने एक बार फिर 2002 के दंगों और भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर चर्चा को गर्म कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...