back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha New CM: शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने PM मोदी पहुंचे भुनेश्वर, राज्यपाल रघुवर दास ने किया स्वागत

क्योंझर से बीजेपी विधायक मोहन चरण माझी आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भुनेश्वर पहुंच गए हैं। PMके अलावा UP CMयोगी भी भुनेश्वर पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन माझी आज बुधवार को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुनेश्वर पहुंच गए हैं। जहां ओडिशा के गवर्नर रघुबर दास और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मोहन माझी ने उनका स्वागत किया। 

52 वर्षीय माझी के साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले दो लोगों में विधायक प्रवाती परिदा और दिग्गज बीजेपी नेता केवी सिंह देव हैं। जहां प्रवाती पहली बार विधानसभा चुनाव जीती हैं। तो वहीं केवी सिंह देव 6 बार के विधायक हैं। 

और कौन-कौन पहुंचा भुनेश्वर?

ओडिशा में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी भी भुनेश्वर पहुंचे हैं। पुष्कर सिंह धामी से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भुनेश्वर पहुंच गए थे। जहां बीजेपी नेताओं ने गुल्दस्ता देकर उनका स्वागत किया।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे भुनेश्वर

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ भुनेश्वर पहुंचे हैं। 

मोहन चरण माझी ने अन्य बीजेपी नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है। इसके अलावा माझी ने नवीन पटनायक से मिलकर उन्हें भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...