back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला सुरक्षा पर PM Modi बोले- पिछले 10 सालों में भारत ने ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए 8 हजार करोड़

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश ने ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं के खिलाफ देश में बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में सख्त नियम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को हम तभी सुरक्षित रख सकते हैं जब इन अत्याचारों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाए। 

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार चिंता का विषय है

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के खिलाफ हो रहे आत्याचार और बच्चों की सुरक्षा समाज के लिए चिंताजनक विषय हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में सख्त नियम बनाए गए हैं लेकिन हमें और सक्रिय होने की जरूरत है। इन मामलों में जिनती जल्दी निर्णय लिए जाएंगे उतनी जल्दी हम आधी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। जिला न्यायपालिका की नेशनल कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में 140 करोड़ भारतवासियों का एक ही सपना है विकसित भारत नया भारत। इस नजरिये का एक मुख्य स्तंभ न्यायपालिका भी है।

न्याय में देरी खत्म करने के लिए कई स्तर पर काम हुए

उन्होंने कहा कि न्याय में देरी को खत्म करने के लिए बीते एक दशक में कई स्तर पर काम हुए हैं। पिछले 10 सालों में देश ने ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पिछले 25 साल में जितनी राशि ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की गई, उसका 75 प्रतिशत पिछले 10 सालों में ही हुआ है। भारतीय न्याय संहिता के रूप में हमें नया भारतीय न्याय विधान मिला है। इन कानूनों की भावना है- ‘Citizen First, Dignity First and Justice First।’ हमारे क्रिमिनल लॉ शासक और गुलाम वाली colonial सोच से आजाद हुए हैं।

आधुनिकीकरण  के लिए मिशन स्तर पर काम किया जा रहा है

पिछले 10 सालों में अदालतों के आधुनिकीकरण के लिए मिशन स्तर पर काम किया जा रहा है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अगले दो दिनों में लंबित मामलों के प्रबंधन, मानव संसाधन और कानूनी बिरादरी की बेहतरी समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसमें ‘न्यायिक कल्याण’ पर एक सत्र भी शामिल किया गया है।

 

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच Economic Earthquake की आशंका: राहुल गांधी ने महंगाई और ईंधन संकट को लेकर जताई चिंता, पीएम मोदी बोले-भारत ने हालात संभाले...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵