back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ को जन आंदोलन बनाने का किया आग्रह

तिरंगे के साथ अपनी सेल्फीज शेयर करें और harghartiranga.com पर अपलोड करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि “हर घर तिरंगा” को जन आंदोलन बनाया जाए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री ने बदली तस्वीर

सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा दिया है और हर किसी से आग्रह किया है कि वो भी ऐसा ही करें। उन्होंने यह भी निवेदन किया है कि सब लोग तिरंगे के साथ लिए गए अपनी सेल्फीज भी शेयर करें और इस हर घर तिंरगा पहल का जश्न मनाएं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस साल स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। तो एक बार फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाते हैं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बहल रहा हूं। साथ ही आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा ही करें। और हां harghartiranga.com पर अपनी सेल्फीज शेयर करें।

11 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी कैंपेन

बीजेपी पार्टी पूरे देश में 11 अगस्त से हर घर तिरंगा कैंपेन चलाने वाली है। सत्ताधारी पार्टी 11 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक कैंपेन भी चलाएगी। इस दौरान हर घर, दुकान, कार्यालय पर तिरंगा लहराया जाएगा। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

2021 में हुई थी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 2021 में आजादी के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष में की गई थी। इस इनिशिएटिव के पीछे आइडिया था लोगों के बीच देशभक्ती की भावना को जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के लिए लोगों को जागरूक करना।

उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की पहल है आजादी के 75 सालों का जश्न मनाने का। यह देश के लोगों को समर्पित है जिनमें प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की ताकत और जज्बा है।

 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵