back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी करेंगे एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन, 12 साल बाद बनकर तैयार मंदिर

मंदिर का निर्माण 170 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।यह मंदिर एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर माना जाता है। यह मंदिर 12 साल बाद बनकर तैयार हुआ है जिसका अब पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई के खारघर में भव्य श्री श्री राधा मदन मोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 12 साल की मेहनत के बाद बनकर तैयार हुए इस मंदिर के निर्माण में 170 करोड़ रुपये की लागत आई थी और इसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर माना जाता है। यह मंदिर 9 एकड़ में फैला हुआ है।

मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहेंगे। इस मंदिर के बारे में बात करते हुए ट्रस्टी डॉ. सूरदास प्रभु ने कहा कि यह मंदिर नवी मुंबई क्षेत्र में आध्यात्मिकता का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से उन्हें ताकत मिलती है, जिस तरह की स्थिति हाल ही में देखने को मिली है।

सांस्कृतिक केंद्र के आधारशिला भी रखेंगे मोदी

यहां लोग न केवल भक्ति और भगवान की शरण में आएंगे, बल्कि यह मंदिर उनके अशांत मन को शांति प्रदान करने में भी मदद करेगा। सूरदास प्रभु ने कहा कि इस उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक सांस्कृतिक केंद्र और वैदिक संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे। इससे पहले पीएम मोदी 12 अक्टूबर 2024 को नवी मुंबई स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिए आए थे।

संगमरमर और चांदी के दरवाजों से किया निर्माण 

यह मंदिर नवी मुंबई के सेक्टर 23, खारघर में 23.9 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण संगमरमर और चांदी के दरवाजों से किया गया है। मंदिर में भगवान कृष्ण की लीलाओं की 3डी छवियां संगमरमर के कैनवास पर उकेरी गई हैं। मंदिर में एक अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह, एक सुंदर उद्यान और एक फव्वारा बनाया गया है। नाव महोत्सव के लिए एक विशाल झील, एक वैदिक शिक्षा महाविद्यालय और पुस्तकालय, एक विशाल प्रसादम हॉल, एक आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र और एक शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां भी बनाया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम और धार्मिक समारोह

मंदिर का उद्घाटन समारोह 15 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अक्टूबर 2024 को इस मंदिर में दर्शन के लिए आएंगे। उद्घाटन के साथ ही वह एक सांस्कृतिक केंद्र और वैदिक संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे।

कैसा रहेगा कार्यक्रम

13 जनवरी – हेमा मालिनी का आध्यात्मिक नृत्य

14 जनवरी – अनुराधा पौडवाल का भजन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह

15 जनवरी – प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र की महिमा योजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया

मंदिर के ट्रस्टी डॉ. सूरदास प्रभु ने कहा कि यह मंदिर आध्यात्म का नया केंद्र बनेगा। यहां भक्त न केवल भगवान कृष्ण की पूजा कर सकते हैं, बल्कि मन की शांति और स्थिरता के लिए भी मदद मांग सकते हैं।

मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की लीलाओं को कलात्मक ढंग से दर्शाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा और यज्ञ अनुष्ठान जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए पवित्र स्थान बन जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और भव्यता के कारण यह मंदिर एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बुजुर्गों के लिए सहारा: Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana से मिलती है हर महीने तय आय और सुरक्षित निवेश का भरोसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY) देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵