back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी जल्द ही करेंगे कुवैत का दौरा! साल 1961 में भारत के साथ हुई थी राजनयिक संबंध की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कुवैत का दौरा कर सकते हैं। भारत के इस देश के साथ साल 1961 में राजनयिक संबंध की शुरूआत हुई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कुवैत के दौरे पर जा सकते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत का यह दौरा 21-22 दिसंबर 2024 का हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खाड़ी देश कुवैत का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कुवैत के विदेश मंत्री हाल में ही भारत आए थे। कुवैत के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे का निमंत्रण दिया था। बता दें कि इससे पहले वर्ष 1981 में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कुवैत का दौरा किया था। 

PM नरेंद्र मोदी ने अभी तक कुवैत का दौरा नहीं किया है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1961 में भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंध की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद से भारत और कुवैत के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं। कुवैत में रोजगार के सिलसिले में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रह रहे हैं। बता दें कि कुवैत खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) का अध्यक्ष है। GCC में कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कतर और ओमान भी शामिल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक कुवैत का दौरा नहीं किया है।

कुवैत के विदेश मंत्री हाल में ही भारत आए थे

कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली अल याह्या हाल में ही जब भारत के दौरे पर आए थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के विदेश मंत्री से पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए वहां जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने को लेकर अपना समर्थन दिया था। 

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत ने 1 दिसंबर 2024 को 6 सदस्यीय GCC देशों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। कुवैत ने इस शिखर सम्मेलन में तत्काल युद्ध रोकने का आह्वान किया था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आग्रह किया था।

UNGA के 79वें सत्र के दौरान कुवैत के प्रिंस से मिले थे PM मोदी

कोविड महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2022 में प्रस्तावित कुवैत दौरा स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां कुवैत के क्राउन प्रिंस से फार्मा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK मैच पर बड़ा संकेत: श्रीलंका के आग्रह के बाद PCB करेगा सरकार से बातचीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब टूटता नजर आ रहा है। पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...