back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

26 जून को होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी की अधिसूचना

Lok Sabha Speaker: अब सभी को सिर्फ 26 जून तक इस सवाल के जवाब का इंतजार करना होगा। क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद बीजेपी ने एनडीए के सहयोगी दलों के समर्थन के बाद अपनी सरकार बना ली है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुना गया है। नरेंद्र मोदी के साथ ही एनडीए के 71 लोकसभा सांसदों ने मंत्री की शपथ ली। मोदी सरकार ने सभी मंत्रियों को मंत्रालय और विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। अब सभी की नजरें 18वीं लोकसभा के स्पीकर पर टिकी हुई है। सभी जानना चाहते हैं कि कौन होगा लोकसभा स्पीकर? अब सभी को सिर्फ 26 जून तक इस सवाल के जवाब का इंतजार करना होगा। क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

लोकसभा स्पीकर का पद काफी महत्वपूर्ण होता है

लोकसभा स्पीकर का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। जिस हिसाब से अभी लोकसभा में सीटों की संख्या है, उसके अनुसार लोकसभा अध्यक्ष का पद काफी अहम हो गया है। इस बार एनडीए के दो सहयोगी दल जदयू और टीडीपी सरकार बनाने में किंगमेकर बनकर सामने आयी है। इसलिए इन दोनों दलों में से किसी एक नेता का नाम लोकसभा अध्यक्ष के लिए दिया जा सकता है। इसमें से टीडीपी के नेता का लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए समर्थन होने की ज्यादा संभावना है। क्योंकि विपक्षी दल इंडिया गठबंधन का कहना है कि अगर लोकसभा अध्यक्ष का पद टीडीपी को दिया जाता है तो वो भी टीडीपी का समर्थन करेंगे। 

इस बार ओम बिरला को मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है

इस बार ओम बिरला को मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है, जिससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम बिरला को फिर से लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं आंध्र प्रदेश में दग्गुबती पुरंदेश्वरी की लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए खूब चर्चा हो रही है। वह आंध्र प्रदेश में बीजेपी की प्रदेश अध्‍यक्ष हैं। उन्हें टीडीपी चंद्रबाबू नायडू का करीबी बताया जा रहा है। 

दग्गुबती पुरंदेश्वरी को दक्षिण की सुषमा स्‍वराज के नाम से भी जाना जाता है

दग्गुबती पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और अभिनेता रहे एनटी रामाराव की दूसरे नंबर की बेटी हैं। दग्गुबती पुरंदेश्वरी का जन्म 22 जनवरी 1959 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। दग्गुबती पुरंदेश्वरी को दक्षिण की सुषमा स्‍वराज के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी स्नातक पूरा करने के बाद जेमोलॉजी में डिप्‍लोमा भी हासिल किया है। जिसके बाद दग्गुबती पुरंदेश्वरी ने वर्ष 1997 में हैदराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ जेम्स एंड ज्वेलरी की स्थापना की थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵