back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी का इंस्टाग्राम अकाउंट संभालेंगी महिलाएं, मन की बात में खुद प्रधानमंत्री ने किया ऐलान, जानिए कब होगा ये

मन की बात के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट महिलाओं को सौंपने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात करते हुए एक बड़ा अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्टाग्राम को महिलाओं को सौंपने वाले हैं। इन दोनों सोशल मीडिया अकाउंट को एक दिन के लिए प्रेरक महिलाओं के एक चुनिंदा समूह को सौंप देंगे। इस दौरान वे महिलाएं अपने किए गए कामों और एक्सपीरियंस को देशवासियों के साथ साझा करेंगी और दूसरी महिलाओं को प्रेरित करेंगी।

पीएम मोदी महिलाओं को सौंपेंगे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट 

23 फरवरी रविवार को मन की बात के 119वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगा। उस खास मौके पर मैं इस बार एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं जो नारी शक्ति को समर्पित होगी। मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स इंस्टाग्राम और एक्स कुछ ऐसी महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं जो अपनी सफलता की गाथा और अनुभवों को न सिर्फ देशवासियों के साथ साझा करेंगी बल्कि दूसरी महिलाओं को प्रेरित भी करेंगी।

नमो ऐप के जरिए महिलाएं कर पाएंगी संपर्क

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म का मंच भले ही मेरा हो, लेकिन वहां उनके अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।’ पीएम मोदी ने महिलाओं को नमो ऐप के जरिए इस खास पहल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। उनसे अपने संदेशों को वैश्विक स्तर पर फैलाने का आग्रह किया है। और कहा कि इस महिला दिवस पर आइए हम महिलाओं की अदम्य शक्ति का जश्न मनाएं और उसका सम्मान करें।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Mann Ki Baat : साल के आखिरी 117वें एपिसोड में PM मोदी ने किया संविधान, महाकुंभ, फिल्‍मी हस्तियों का जिक्र

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 117वीं बार पूरे देश को संबोधित किया। ये साल 2024 का आखिरी एपिसोड...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵