back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहुपक्षवाद मानव की शांति व प्रगति पर व्यापक प्रभाव डालता है : वलोवया

बीजिंग, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। 24 अप्रैल को बहुपक्षवाद और शांतिपूर्ण कूटनीति संबंधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस था। इस मौके पर जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की महानिदेशक तातियाना वलोवया ने वीडियो के जरिये अपने संबोधन में कहा कि बहुपक्षवाद न केवल संयुक्त राष्ट्र चार्टर और 2030 सतत विकास कार्यसूची का आधार है, बल्कि मानव की शांति व प्रगति पर भी व्यापक प्रभाव डालता है। तातियाना वलोवया ने कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय विनाशकारी जलवायु संकट, सशस्त्र लड़ाई, बढ़ती गरीबी व असमानता, वैश्विक अविश्वास और व्यापारिक विवाद आदि कई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है। बहुपक्षवाद इन वैश्विक समस्याओं का सबसे उपयोगी समाधान है। उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रशासन प्रणाली में बड़े बदलाव की शुरुआत करनी चाहिए। वैश्विक चुनौतियों के सामने एकमात्र रास्ता साझेदारी और वैश्विक सहयोग है। इस साल को कार्रवाई और बहाली का वर्ष बनना चाहिए। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वर्ष 2021 यूएन की 10 प्राथमिकताओं का परिचय दिया। मानव के आम संकट और धमकियों का सक्रिय सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मजबूती से बहुपक्षीय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से इस मौके को पकड़ने का आग्रह किया। इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक और जुड़े व समावेशी बहुपक्षीय प्रणाली की जरूरत है। यूएन ने इस प्रक्रिया की शुरुआत की है। बहुपक्षवाद और शांतिपूर्ण कूटनीति के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर उन्होंने सभी पक्षों से वैश्विक चुनौतियों के सामने एक साथ मिलकर हर प्रयास करने की अपील की। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵