back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी ने अयोध्या में बीजेपी को मिली हार का बताया कारण, प्रधानमंत्री मोदी पर भी साधा निशाना

Ayodhya: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी को यह झटका दिया है। क्योंकि अयोध्या इस सीट के अंतगर्त पड़ता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। जहां बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में 400 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया था। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी। जिसको लेकर इंडिया गठबंधन में काफी उत्साह है। वहीं बीजेपी को दूसरा बड़ा झटका अयोध्या में लगा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी को यह झटका दिया है। क्योंकि अयोध्या इस सीट के अंतगर्त पड़ता है। 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की अयोध्या में हुई हार को लेकर कारण बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की उत्तर प्रदेश में हार हुई है, अयोध्या में भी हार हुई है। उन्होंने बीजेपी की हार का कारण बताते हुए कहा कि बीजेपी भारत के विचार पर हमला किए जा रही थी। हमारे संविधान में भारत को सभी राज्यों का संघ कहा गया है। भारत राज्यों, भाषाओं, संस्कृति, इतिहास, धर्म और परंपराओं का एक संघ है। सभी ने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी ने संविधान को अपने माथे से लगाया है। ये सब देश की जनता ने कराया है। देश के पीएम को जनता ने संदेश दिया है कि वह संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते है। 

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाने का कार्य किया है। लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी जी देश के संविधान को खत्म करने की बात कर रहे थे। लेकिन देश की जनता ने इसका जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सिर्फ अंबानी और अडानी के लिए काम करते हैं, उनका देश के गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। वहीं राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल को लेकर मीडिया को भी निशाने पर लिया और कहा कि वे बीजेपी को 400 सीटें मिलने का दावा कर रहे थे। वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी को भी 400 पार के दावे को लेकर घेरा। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵