back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी का PM मोदी और केंद्र पर बड़ा हमला, J&K को स्टेटहुड और बिजली प्रोजेक्ट का फायदा देने का किया वादा

राहुल गांधी ने कहा कि 1947 में हमने राजाओं को हटाकर सत्ता यहां के लोगों को दी, लेकिन आज एक बार फिर जम्मू कश्मीर में राजा बैठ गया है। उसका नाम भले ही एलजी है, लेकिन वो राजा ही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद सभी सियासी दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। जहां वो विभिन्न रैलियों के माध्यम से अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है।

 संगलदान पहुंचे राहुल गांधी

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करने जम्मू कश्मीर के राहुल गांधी संगलदान पहुंचे हैं। जहां वो रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम जम्मू कश्मीर के लोगों को उनका राज्य दिलाएंगे। उन्होंने जम्मू कश्मीर को स्टेटहुड देने की भी गारंटी दी है। राहुल गांधी ने कहा कि 1947 में हमने राजाओं को हटाकर सत्ता यहां के लोगों को दी, लेकिन आज एक बार फिर जम्मू कश्मीर में राजा बैठ गया है। उसका नाम भले ही एलजी है, लेकिन वो राजा ही है। हम उस राजा को हटाएंगे। 

BJP & RSS के लोग फैला रहे नफरत

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में BJP और RSS के लोग नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। उनलोगों का काम नफरत फैलाने का है और हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है। बीजेपी और आरएसएस के लोग तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से ही हराया जा सकता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि अंत में मोहब्बत की ही जीत होती है। पहले नरेंद्र मोदी छाती फैलाकर आते थे अब झुककर आते हैं। राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसी स्टेट का स्टेटहुड छीना गया है।

एक राज्य को खत्म कर सारे अधिकार छीन लिए गए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक राज्य को खत्म कर दिया गया और लोगों के अधिकार छीन लिए गए। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस करना होगा। क्योंकि आपका सिर्फ राज्य ही नहीं छीना गया, बल्कि आपके अधिकार, आपकी संपत्ति और सबकुछ छीना जा रहा है।

हमने 1947 में राजाओं को हटाकर लाया था लोकतंत्र

उन्होंने आगे कहा कि हमने 1947 में राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, हमने देश को चलाने के लिए संविधान दिया। आज फिर जम्मू कश्मीर में एक राजा को बैठा दिया गया। उसका नाम एलजी है। हम इस राजा को हटाएंगे और राज्य की सत्ता यहां के लोगों को सौंपेंगे।

सरकार केवल अंबानी-अडानी को पहुंचा रही फायदा

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार केवल अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर में देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा बेरोजगारी है। कभी मोदी जी समुद्र के नीचे जाते हैं, कभी किसी राजनेता को गले लगाते हैं। लेकिन कभी वो बेरोजगारी के बारे में बात नहीं करते। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार सत्ता में आने वाली है। हम सभी सरकारी रिक्तियों को भरेंगे और आयु सीमा को 40 साल तक बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी हिंदुस्तान की जनता से अब डर रहे हैं

राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अब पीएम मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरने लगे हैं। अब थोड़ा सा वक्त बचा है। हम पीएम मोदी और उनकी बीजेपी सरकार को हटा देंगे। हम चाहते हैं कि देश में भाईचारा हो, सबकी इज्जत हो, एक दूसरे के साथ अच्छे से बात हो।

जम्मू कश्मीर में बनेगी हमारी सरकार

उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही समय में देख लेना, कश्मीर में हमारी सरकार बनेगी और आपके लिए पूरे दिल से काम किया जाएगा। यह एक खूबसूरत जगह है। चुनाव के बाद मुझे फिर से यहां आना होगा। संगलदान एक बहुत अच्छी जगह है। मैं यहां कम से कम 2-3 दिन तक बिताना चाहूंगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट के चलते दुनियाभर में कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कमी से हाहाकार मच...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵