back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sharad Pawar ने बांधे Nitin Gadkari की तारीफों के पुल, क्या महाराष्ट्र में होगा खेल?

शरद पवार ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी ने उनके राज्य में कानून को मंजूरी दी है, वैसा महाराष्ट्र के कानून व्यवस्था में भी होना चाहिए। इसी बीच वो नितिन गडकरी की तारीफ करते नहीं थके।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। NCP शरचंद्र पवार की पार्टी के मुखिया शरद पवार ने अपने बयान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का तारीफ की और कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतिश कुमार को अपनी तरफ लाना मुश्किल है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की वजह से BJP सत्ता में है अगर यह दोनो अपना साथ हटा दें तो BJP की सरकार गिर सकती हैं। बीते कई वर्षों से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सार्नजनिक जीवन में कार्यत हैं। इसलिए उन्हें अपनी ओर लाना संभव नहीं। अभी तक इन दोनों ने कई मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लिए है मगर आगे क्या होगा यह देखना बाकी है। 

वहीं ममता बनर्जी को लेकर भी शरद पवार ने कहा है कि महिला सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी ने उनके राज्य में कानून को मंजूरी दी है जिसमें एक तय समय सीमा में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाई करने का प्रावधान किया है। 

महाविकास अघाड़ी को बंगाल जैसे प्रवधान को घोषणा-पत्र में शामिल करना चाहिए- शरद पवार

शरद पवार ने महाराष्ट्र के कानून को लेकर कहा कि हमें चाहिए कि जैसा कानून पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी लेकर आ रहा है वैसा महाराष्ट्र के कानून व्यवस्था में होना चाहिए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि उनके गठबंधन, महाविकास अघाड़ी के घोषणा-पत्र में भी शामिल किया जाना चाहिए। जब शरद पवार से महाविकास अघाड़ी के चेहरे को लेकर पूछा गया तो इसपर उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसपर कोई विवाद और अनबन नहीं है। इस बारे में फिलहाल कोई बात नहीं चल रहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को तूल देने का कोई मतलब नहीं बनता।’ शरद पवार ने बताया की कई बार ऐसा होता है कि चुनाव के बाद संख्याबल के आधार पर मुख्यमंत्री पद का फैसला किया जाता है और इस वक्त कोई ऐसी परिस्थिति महीं है। बहुमत क्या होगा इसका शरद पवार को कुछ अंदाजा नहीं है। 

नितिन गडकरी अगर कोई काम लेते है तो उसे पूरी लगन से करते हैः शरद पवार

शरद पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि नितिन गडकरी किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करते हैं। उनका काम करने का तरीका और स्तर अच्छा है। शरद पवार ने बताया कि देश में आज जितनी अच्छी सड़के बन रहीं है उसमें नितिन गडकरी का हाथ है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का पुतला ढहने के मुद्दे पर नितिन गडकरी ने स्टील के इस्तेमाल करने का मुद्दा सामने रखा था जिसपर शरद पवार ने समर्थन दिया है। शरद पवार ने इसको लेकर यह भी कहा है कि अगर नितिन गडकरी कुछ कह रहे है तो वो जानकारों की राय लेकर ही कह रहे होंगे।साथ ही नितिन गडकरी अगर कोई काम करते हैं तो उसे पूरे लगन से करते हैं और बेहतर परिणाम देते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

मालेगांव नमाज विवाद: BJP के नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, मदरसों पर उठाया बड़ा सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में कर्मचारियों और लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵