back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घटनास्थल पर जाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अमित शाह को दे चुके हैं घटना की सारी जानकारी

शनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी पेड़ के चलते वहां भगदड़ मच गई और 18 यात्रियों ने अपनी जान गवा दी। अब रेल मंत्री घटनास्थल पर जायजा लेने जाएंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार रात को प्रयागराज जाने की जगत में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई जिसमें 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई। भगदड़ के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इतनी भारी संख्या में लोग आ गए थे की कुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की अनाउंसमेंट करनी पड़ी जिसकी वजह से लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जल्द से जल्द पहुंचना चाहते थे। इस पूरे मामले की जानकारी रेल मंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को दी है। फिलहाल वह रेल भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं जिसके बाद वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का जायाजा लेंगे।

रेल मंत्री ने अमित शाह से मुलाकात कर हादसे की जानकारी दी

रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना की जानकारी अमित शाह को दी। दोनों के बीच ये मुलाकात तकरीबन 25 मिनट चली जिसके बाद अश्विनी वैष्णव सीधे रेल भवन पहुंचे जहां वह अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इसके बाद रेल मंत्री घटनास्थल का जायजा लेने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाएंगे।

कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा 

कांग्रेस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा है। बता दें कि भगदड़ के तुरंत बाद रेलवे की ओर से ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया गया था जिसके जवाब में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि जब देश के एक रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोग दबाकर मार रहे थे तब अश्विनी वैष्णव की खबर छुपाने की कोशिश में लगे हुए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵