back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, रोल नंबर डालकर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब वे सभी छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, अपना रिजल्ट ऑनलाइन, SMS या DigiLocker के जरिए देख सकते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब वे सभी छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, अपना रिजल्ट ऑनलाइन, SMS या DigiLocker के जरिए देख सकते हैं।

कितने छात्र पास हुए?

इस साल 10वीं क्लास में 93.6% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। करीब 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 10वीं में कुल 10,96,085 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ऑनलाइन रिजल्ट ऐसे देखें:

RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

SMS से रिजल्ट ऐसे देखें

अगर वेबसाइट स्लो हो या इंटरनेट न हो तो आप SMS से भी रिजल्ट पा सकते हैं:

अपने मोबाइल पर नया SMS लिखें

RAJ10 <स्पेस> रोल नंबर

इस तरह से रोल नंबर लिखें RAJ10 1234567

इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।

कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा।

DigiLocker से ऐसे पाएं मार्कशीट:

अगर आपने DigiLocker अकाउंट बनाया है तो वहां से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है:

DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।

लॉग इन करें।

“Education” सेक्शन में जाकर “Rajasthan Board” चुनें।

“Class 10 Result/Certificate” पर क्लिक करें।

रोल नंबर डालें और मार्कशीट डाउनलोड करें।

RBSE 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे ऑनलाइन वेबसाइट, SMS या DigiLocker के जरिए बहुत आसानी से देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकगायक छोटू सिंह को विधायक रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी, छोटू सिंह बोले- आप विधायक हैं, लेकिन मैं धमकियों से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान में लोकगायक Chhotu Singh Rawna ने शिव विधायक Ravindra Singh Bhati पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छोटू सिंह का कहना...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵