back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 108 IAS अफसरों के तबादले, Tina Dabi को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। चर्चित IAS Tina Dabi को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीती देर रात को राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए 108 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आर्डर जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में राजस्थान के 24 से ज्यादा जिला क्लेकटर भी शामिल हैं। इसके आलाव हमेशा चर्चा में रहने वाली टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह पहला मौका है जब राजस्थान सरकार से दोनों पति पत्नी को प्राइम पोस्टिंग मिली है।

बाडमेर जिले की कमान संभालेंगी टीना डाबी, पति प्रदीप गवांडे को जालोर भेजा

राजस्थान सरकार ने रोजगार गारंटी योजना विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत IAS टीना डाबी का तबादला कर बाडमेर जिले की कमान सौंप दी है। हालांकि इससे पहले वह जैसलमेर जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे को भी जालौर जिले के जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। प्रदीप इससे पहले बीकानेर में उपनिवेश विभाग के पद पर कार्यरत थे।

विवाद में रह चुकी हैं टीना

इनके खिलाफ उस समय जांच के आदेश दिए गए थे जब राजस्थान के भीलवाड़ा के करीब पड़ती पालड़ी गांव मे पाकिस्तानी शख्स की करोड़ो की जमीन के खातेदारी के अधिकार किसी अन्य शख्स को देने के मामले में तत्कालीन SDM टीना डाबी के खिलाफ हाई लेवल जांच की सिफारिश की गई थी।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

शुभ्रा सिंह को जयपुर के राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष, अश्निनी भगत को अल्पसंख्यक मामलों के प्रमुख शासन सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी है। टी. रविकांत को खाद्य पेट्रोलियम विभाग तो मंजू राजपाल को सहकारिता विभाग भेजा गया है। राजेश कुमार यादव को स्वास्थय विभाग का शासन प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि हेमंत कुमार गेरा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। जिला कलेक्टर की बात करें तो डॉ. मंजू को श्रीगंगा नगर, शुभम चौधरी को राजसमंद, अल्पा चौधरी को सिरोही, अर्तिका शुक्ला को अलवर और किशोर कुमार को खैरथल तिजारा की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵