back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर बाबा को लेकर खुलासा, पुणे में करोड़ों की प्रॉपर्टी समेत अकूत संपत्ति का मालिक

यूपी में अवैध धर्मांतरण के नेक्सस को चला रहे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा है। बाबा के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति दर्ज है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद धर्मांतरण का गिरोह चला रहे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें मालूम हुआ है कि, अवैध धर्मांतरण के नेक्सस को चला रहे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने पुणे में करोड़ों की प्रॉपर्टी बना रखी थी। जिसमें लोनावला में करीब 16 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। STF जांच के मुताबिक, छांगुर बाबा के नेटवर्क को विदेशों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिलने की बात सामने आई है। यह नेटवर्क बलरामपुर के उटरौला कस्बे में लंबे समय से चल रहा था।

धर्मांतरण नेटवर्क चला रहा जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा

यूपी में अवैध धर्मांतरण के नेक्सस को चला रहे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन के नाम से प्रचारित करता है। वह एक संगठित धर्मांतरण नेटवर्क चला रहा था। जिसमें वे अपने एजेंटों के जरिए लड़कियों को बहलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि, वह एक संगठित धर्मांतरण नेटवर्क चला रहा है। जिसके जरिए उसने पुणे में करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली है जिसमें नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन और अपने गुर्गे मोहम्मद अहमद खान को भी पार्टनर बनाया था । इसी पार्टनर डील में बलरामपुर के सीजेएम कोर्ट में तैनात क्लर्क राजेश उपाध्याय की पत्नी संगीता को भी शेयर होल्डर बनाया गया था। 

गैंग में शामिल 14 अन्य आरोपियों का तलाश जारी

छांगुर बाबा के खिलाफ आवाज उठाने वालों के लिए कोर्ट से केस दर्ज करवाने में राजेश उपाध्याय मददगार साबित हुआ। उसके बदले में बाबा ने उसकी पत्नी को पुणे की प्रॉपर्टी का शेयर होल्डर बना दिया था। एटीएस की रिपोर्ट में बाबा को लेकर कई और बड़े खुलासे हुए। धर्मांतरण के गैंग में 18 सदस्य शामिल है। अब तक छांगुर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेक्सस में शामिल 14 अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा का गोंडा, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, औरैया और पुणे से जुड़ाव रहा है। 

बाबा को बलरामपुर से गिरफ़्तार किया था

छांगुर बाबा ने धर्मांतरण के काम करने के लिए तहसील और न्यायालयों तक साजिशों की जड़े जमाई हुई थी। उसका गैंग अवैध धर्मांतरण से लेकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की साजिशों में जुटा है। लेकिन एटीएस की कार्रवाई के बाद उसके गैंग के सारे मंसूबों पर पानी फिर गया। यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी छांगुर बाबा को बलरामपुर से गिरफ़्तार किया था। जांच में पता चला कि यह गैंग युवतियों और नाबालिगों को जाल में फंसाकर, प्रलोभन देकर, या धमकी देकर उनका धर्म परिवर्तन कराता था। जमालुद्दीन बाबा ने अब तक 40 से 50 बार इस्लामिक देशों की यात्रा की है। बलरामपुर में उसने कई संपत्तियां भी खरीदी हैं। इस नेटवर्क की पहुंच पूरे भारत में फैली हुई हैविदेशी फंडिंग खासकर खाड़ी देशों से आने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

मुंबई के तीन लोगों का किया ब्रेनवॉश

बलरामपुर के गांव मधपुर, थाना उटरौला से छांगुर बाबा के साथ उसके अन्य साथियों नसरीन और महबूब समेत कई संदिग्धों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसमें आरोप लगा है कि, एक साल में ही विदेशी फंडिंग से बंगले, लग्ज़री गाड़ियां और शोरूम खरीदे। वहीं मुंबई के निवासी नवीन घनश्याम रोहरा और उनकी पत्नी नीतू और बेटी समाले का ब्रेनवॉश कर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया गया। जिसके बाद तीनों ने धर्म बदलने के बाद जमालुद्दीन, नसरीन और सबीहा नाम रख लिया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...