back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंदिर-मस्जिद के नए विवादों पर RSS चीफ मोहन भागवत सख्त, कहा- हर दिन नया मामला उठाना सही नहीं

RSS चीफ मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद के नए विवादों पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि हर दिन नया मामला उठाना सही नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे में हिंदू सेवा महोत्व कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के मुखिया मोहन भागवत ने हाल के मंदिर मस्जिद विवादों का भी जिक्र किया। मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लगने लगा है कि वे नई जगहों पर इसी तरह के मुद्दों को उठाकर हिंदुओं के बड़े नेता बन सकते हैं, लेकिन इसको किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हम काफी लंबे समय से संद्भावना से रह रहे हैं: मोहन भागवत

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने पुणे में हिंदू सेवा महोत्व कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनिया को दिखाने की आवश्यकता है कि देश सद्भावना के साथ रह सकता है। मोहन भागवत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि रामकृष्ण मिशन में क्रिसमस को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसा सिर्फ हम कर सकते हैं, क्योंकि हम हिंदू हैं। मोहन भागवत ने भारतीय समाज में विविधिता को लेकर कहा कि हम काफी लंबे समय से संद्भावना से रह रहे हैं। अगर हम दुनिया को यह सद्भावना प्रदान करना चाहते हैं, तो हमें इसके लिए एक मॉडल बनाने की बड़ी आवश्यकता है।

“राम मंदिर निर्माण का सबसे बड़ा हिंदुओं की आस्था थी”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण करने के पीछे सबसे बड़ा कारण हिंदुओं की आस्था का इसके साथ जुड़े हुए होना था। मोहन भागवत ने किसी भी विशेष स्थल का उल्लेख किए बिना कहा कि हर दिन एक नया मामला उठाया जा रहा है। इस तरह की अनुमति कैसे दी जा सकती है। इस तरह का विवाद जारी नहीं रह सकता है। भारत को अब यह दिखाने की जरुरत है कि हम सब एक साथ रह सकते हैं।   

कुछ समूह अपने साथ कट्टरता को लेकर आए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने आगे कहा कि देश में बाहर से आए कुछ समूह अपने साथ कट्टरता को लेकर आए और वे सब चाहते हैं कि उनके पुराना शासन वापस आ जाए। मोहन भागवत ने कहा कि अब देश संविधान के अनुसार चलता है। इस व्यवस्था में देश की जनता अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं, जो सरकार को चलाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘घर वापसी’ बयान पर सियासी घमासान: मौलाना अरशद मदनी का संघ प्रमुख को तीखा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) प्रमुख मोहन भागवत के "घर वापसी" वाले बयान से पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵