back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

56 सालों बाद मिला एयरफोर्स जवान मलखान सिंह का शव, मां-बाप, बेटे और पत्नी की हो चुकी है मौत

मलखान सिंह एयरफोर्स के जवान थे, जो 1968 में हुए एक विमान हादसे में लापता हो गए थे। 56 सालों बाद उनके शव को उनके बैच नंबर के आधार पर पहचाना गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 56 सालों बाद यूपी के सहारनपुर के रहने वाले शहीद मलखान सिंह का शव हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से मिला है। मलखान सिंह एयरफोर्स के जवान थे, जो 1968 में हुए एक विमान हादसे में लापता हो गए थे। 56 सालों बाद उनके शव को उनके बैच नंबर के आधार पर पहचाना गया। जिसके बाद से मलखान सिंह के परिवार और पूरे जिले में लोगों में गर्व और गम का माहौल है। 

फतेहपुर गांव के रहने वाले थे मलखान सिंह

मलखान सिंह सहारनपुर जिले के ननौता थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 18 जनवरी 1945 में हुआ था। जिस समय वो लापता हुए थे उस समय उनकी उम्र महज 23 साल थी। उसनी शादी हो चुकी थी और हादसे के वक्त उनकी पत्नी शीलावती गर्भवती थीं। वहीं एक बेटे रामप्रसाद की उम्र डेढ़ साल थी। हादसे के बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया था। उनके माता पिता और परिवार के अन्य सदस्य उनके इंतजाम में सालों बिता दिये लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मलखान सिंह की पत्नी की करा दी गई दूसरी शादी

जैसे ही परिजनों को एयरफोर्स विमान क्रैश होने की जानकारी मिली। उनके पांव तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद मलखान सिंह की पत्नी की दूसरी शादी मलखान सिंह के छोटे भाई चंद्रपाल सिंह से करा दी गई। 

मां-बाप, पत्नी और बेटों की बहुत पहले हो चुकी है मौत

56 सालों बाद मलखान सिंह का शव हिमाचल प्रदेश में मिला तो परिजनों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। हालांकि अब उनकी पत्नी शीलावती और बेटे रामप्रसाद की भी मौत हो चुकी है। इसके अलावा मां-बाप की भी बहुत पहले मौत हो चुकी है।

मजदूरी कर गुजारा करता है परिवार

मलखान सिंह के पौत्र गौतम ने उनका अंतिम संस्कार किया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मलखान सिंह के पौत्र मनीष और गौतम आजीविका के लिए मजदूरी पर निर्भर है। परिजनों ने बताया कि अगर शव पहले मिला होता तो शायद उनकी पत्नी और बेटे को शव का अंतिम संस्कार करने का सौभाग्य मिल पाता।

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ में बड़ा आतंकरोधी ऑपरेशन, जैश के 2 आतंकियों का हुआ खात्मा, छिपने की गुफा भी उड़ाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵