back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिजबुल्लाह की इजराइली सैनिकों को धमकी, कहा-हम सामना करने के लिए तैयार है

हिजबुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद आफिफ ने कहा है कि इजराइली सैनिकों के लेबनान में प्रवेश करने की खबर झूठी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कट्टरपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा है कि अगर इजराइल के सैनिक लेबनान में प्रवेश करते हैं तो वो लोग भा आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं। हिजबुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद आफिफ ने कहा है कि इजराइली सैनिकों के लेबनान में प्रवेश करने की खबर झूठी है। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को सेंट्रल इजराइल की ओर हिजबुल्लाह की ओर से मीडियम रेंज मिसाइल से हमला करना तो सिर्फ एक शुरुआत है।

हम सामना करेंगे- हिजबुल्लाह

कट्टरपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने कहा है कि अगर इजराइल के सैनिक लेबनान में प्रवेश करते हैं तो वो लोग भा आमना-सामना करने के लिए तैयार हैं। नसरल्लाह की मौत के बाद ये पूरा विवाद सामने आया।

आपको बता दें कि हाल ही में इजराइली सुरक्षाबलों के हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया है। हालांकि एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत उसके बंकर के अंदर दम घुटने के कारण हुई थी।

हसन के शव पर नहीं पाए गए घाव

हसन के शव पर कोई भी घाव नहीं पाए गए हैं। जब हमला हुआ तब वह हिज़्बुल्लाह नेतृत्व के साथ बैठक की तैयारी कर रहे था। उसके शव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हसन नसरल्लाह का शव मलबे में से बरामद किया गया। घातक हवाई हमला इजराइल डिफेंस फोर्स द्वारा 80 टन “बंकर-विस्फोट” बमों के साथ किया गया था जो नसरल्लाह के भूमिगत ठिकाने को भेदने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली थे।

हिजबुल्लाह कै लीडर था नसरल्लाह

64 वर्षीय हसन नसरल्लाह लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का लीडर था। नसरल्लाह ने इज़राइल के खिलाफ 2006 के विभिन्न लेबनान युद्धों में केंद्रीय भूमिका निभाई है, जिसने अरब दुनिया में एक प्रतिरोध नेता के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है। वह सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान सीरिया में असद शासन का समर्थन करते हुए क्षेत्रीय राजनीति में भी शामिल था। 

दुश्मनों के पछताना पड़ेगा : ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई

हिजबुल्लाह के टॉप कामांडर हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने इजरायल को धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि दुश्मनों को पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरान हिजबुल्लाह के साथ खड़ा है और उसका समर्थन करता है। ईरान के सुप्रीम लीडर खमनेई ने कहा कि लेबनान में निहत्थों की हत्या कर एक बार फिर इजरायल ने अपनी क्रूरता उजागर की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bollywood 2026 में नए सितारों का जलवा, Simar, Sreeleela, Sai Pallavi और Yashvardhan Ahuja की धमाकेदार शुरुआत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2026 का बॉलीवुड कैनवास नए और ताजगी भरे सितारों से भर गया है। साल की शुरुआत ही कई नए कलाकारों की...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...